फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Freedom from worldly desires is self-samadhi: Arun MuniFreedom from worldly desires is self-samadhi: Arun Muni

सांसारिक इच्छाओं से मुक्त होना आत्म समाधि : अरुण मुनि

Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Freedom from worldly desires is self-samadhi: Arun MuniFreedom from worldly desires is self-samadhi: Arun Muni
प्रवचन देते उपेंद्र मुनि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में उपेंद्र मुनि ने आत्म समाधि पर प्रवचन देकर लोगों को जागृत किया। मुनि ने बताया कि आत्म समाधि योग की वह परम अवस्था है जहां चित्त की सभी वृत्तियां रुक जाती हैं और व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप में विलीन हो जाता है, बाहरी जगत से उसका संपर्क टूट जाता है और उसे शांति, आनंद तथा एकता का अनुभव होता है।

यह ध्यान और आत्म-साक्षात्कार की एक गहन प्रक्रिया है जो सांसारिक इच्छाओं से ऊपर उठने और स्वयं को सभी बंधनों से मुक्त करने से प्राप्त होती है। जैन धर्म में इसे समाधि-मरण के रूप में भी जाना जाता है। साधक को अपने वास्तविक स्वरूप का ज्ञान होता है जो ब्रह्मांड से एकाकार होता है। समाधि की अवस्था तक पहुंचने के लिए निरंतर ध्यान का अभ्यास आवश्यक है। मोक्ष प्राप्ति संभव, कठोर वचन न बोलने वाला, शास्त्रों में दिए तत्त्वों को भली भांति जानने वाला निरंतर मोक्ष की अभिलाषा रखने वाला, इंद्रियों का दमन करने वाला मुनि शीघ्र ही मुक्त हो जाता है जिसका मन द्वन्द्वों में राग-द्वेषादिभावों में एक समान रहता है उसमें ही परमात्मा समाहित है। उसके लिए सर्दी-गर्मी, सुख-दुख, मान-प्रतिष्ठा सब बराबर होते हैं। जिस योगी की आत्मा ज्ञान-विज्ञान से युक्त है। इस अवसर पर साजी जैन, राजेन्द्र जैन, पवन जैन, अमित जैन, गौरव जैन, विनीत जैन व मोहित जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed