{"_id":"66400ca1efb2a752a4055724","slug":"free-medical-camp-will-be-organized-today-on-seva-sadbhavana-diwas-panipat-news-c-244-1-pnp1001-118107-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेवा सद्भावना दिवस पर आज लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेवा सद्भावना दिवस पर आज लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
पानीपत। श्री कृष्ण कृपा और जीओ गीता सेवा समिति द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर सेवा सद्भावना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। यहां सेवा कार्य किए जाएंगे। इनमें विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ समाज कल्याण के अन्य कार्य किए जाएंगे। गीता मनीषी के सानिध्य में प्रात: साढ़े आठ बजे हवन और गीता पाठ किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा और जीओ गीता सेवा समिति की बैठक रविवार को सेक्टर-13-17 स्थित सामुदायिक केंद्र में की गई। मीडिया प्रभारी कंवर रविंद्र सैनी ने बताया की हवन यज्ञ व गीता पाठ सुबह साढ़े आठ बजे किया जाएगा। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज आशीर्वाद देंगे। इसके बाद स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर प्रातः साढ़े नौ बजे शुरू किया जाएगा।
सूरज दुरेजा ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ व होम्योपैथिक चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। इसमें दवा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। निशुल्क चश्मा, टूथब्रश व टूथपेस्ट का भी वितरण किया जाएगा। आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसायटी का इसमें योगदान रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश अरोड़ा व चंद्रशेखर शर्मा ने शहर के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को आगे आने की अपील की। शिविर में डॉ. संजय सैन, डॉ. विक्रांत रंगा, डॉ. पीयूष वधावन, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. अर्जुन श्रीधर, डॉ. मनीषा, डॉ. केदार बत्रा, डॉ. श्रेया मिड्ढा, डॉ. ज्योत सिंह राजा व नवीन मुंजाल अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर अंकुश बंसल, भीम सचदेवा, सुनील ग्रोवर, गुलशन चुघ, हरीश अरोड़ा, पंडित विजय शर्मा, रमेश सतीजा, हरबंस आनंद, पंकज, अवनीश, ओपी सचदेवा, राजकुमार शर्मा, हर्ष शर्मा, सुरेश शर्मा व पंडित पंकज शर्मा मौजूद रहे।