{"_id":"600c7ea68ebc3e30d1035ff8","slug":"fraud-panipat-news-knl58741893","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक की सुरंग में 5.6 मिलियन डालर मिलने का झांसा देकर अमेरिकी युवती ने रिटायर्ड एसडीओ को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक की सुरंग में 5.6 मिलियन डालर मिलने का झांसा देकर अमेरिकी युवती ने रिटायर्ड एसडीओ को ठगा
विज्ञापन
fraud
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में एक सुरंग में मिले 5.6 मिलियन डालर का 40 फीसदी देने और भारत आकर बसने का झांसा देकर खुद को अमेरिकी एवं बगदाद रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत बताने वाली युवती ने पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एसडीओ से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। फॉमेलिटीज के नाम पर रिटायर्ड अभियंता से साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए गए और अब न अमेरिकी युवती का पता है और ही इराक के डिप्लोमैट का, जिसके साथ होने का युवती ने दावा किया था। अभियंता ने मामले में हुडा सेक्टर 13-17 पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यमुना एंक्लेव निवासी पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड एसडीओ 55 वर्षीय देवी दयाल अग्रवाल ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि करीब 15 दिन पहले इराक की राजधानी बगदाद से एक कॉल आई। कॉल करने वाली ने अपना नाम जेसिका बताया। उसने कहा कि वह अमेरिका से है और बगदाद की रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत है। उनका काफी नाम सुना है और बहुत अच्छे इंसान हैं। जिसके बाद युवती ने कहा कि इराक आतंकवाद का प्रभाव और वह भारत में रहना चाहती है। उसके एक सुरंग में 5.6 मिलियन डालर मिले हैं। इसके साथ ही युवती ने अपना व्हॉट्सअप नंबर दिया और पद समेत पूरा नाम एसजीटी मार्गेट जेसिका बताया। उसने कहा कि इराक में उसका साथी डिप्लोमैट भी उसके साथ है जो डॉलर का बॉक्स भारत पहुंचा देगा। युवती ने विश्वास दिला दिया कि इसमें कोई धोखे वाला काम नहीं है न ही कोई खतरा है। उसका साथी डिप्लोमैट डेविस मार्क उसके घर पानीपत में बाक्स पहुंचाएगा, जिसके बाद 40 प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी का 60 प्रतिशत वह लेगी। उसने कहा कि बगदाद में रहना बहुत खतरनाक है।
कुछ दिन पर रिटायर्ड एसडीओ से मुंबई एयरपोर्ट पर बाक्स आ गया औरा उसे छुड़ाने के लिए कुछ चार्ज देना पड़ेगा। उसका डिप्लोमैट दोस्त मुंबई एयरपोर्ट पर आया और बाक्स स्कैन किया गया तो कस्टम ऑफिसर कह रहा है कि मनी लांड्रिंग का सर्टिफिकेट बनवाना पड़ेगा। जिस पर 17 अगस्त 2020 को डेविड ने उससे 42500 रुपये का चेक जय कुमार के नाम पर लिया। जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की शाखा का था। 19 अगस्त को 98200 रुपये का चेक भी जयकुमार के नाम से लिया गया और एनओसी के नाम पर 25 अगस्त को विशाल कुमार के नाम से 80000 रुपये और विंड एंटरप्राइजेज के नाम से 80000 रुपये का चेक लिया। ठगों ने कुल साढ़े तीन लाख ठग लिए। उसके बाद से अमेरिकी युवती से कोई संपर्क नहीं है। इतना ही नहीं युवती ने एसडीओ का आधार कार्ड लेकर एक अकाउंट भी खुलवाया था और कहा था कि उसी में 40 फीसदी की रकम आएगी। व्हॉट्सएप पर एक फोटो भेजा, जिसमें कहा कि सेना की वर्दी में वह अपनी बहन के साथ है।