{"_id":"684237d7a8d88638df0a3d77","slug":"fraud-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-sending-to-canada-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138211-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। सुताना गांव के राजेंद्र ने दो आरोपियों पर बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने पैसों के साथ साथ उनके पासपोर्ट भी ले लिए थे। अब वह न पासपोर्ट दे रहे और न ही पैसे दे रहे हैं। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुताना गांव के राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समालखा के अजय व जितेंद्र ने उसके बेटे लक्की को कनाडा भेजने की बात कही थी। इसके लिए छह लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये उनके खाते में जमा कराए थे। जिसके बाद दोनों ने उसका व बेटे का पासपोर्ट भी ले लिया था। अब आरोपी न तो पैसे वापस कर रहे और न ही उनके पासपोर्ट वापस कर रहे हैं। वह कई बार पासपोर्ट वापस मांग चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना पुराना औद्योगिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-- --