फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud of Rs 30 lakh in the name of sending abroad

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 30 lakh in the name of sending abroad
यमुनानगर। इंग्लैंड भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पैसे नहीं मिले तो पीड़ितों ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ एसपी से मिलकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व पीड़ितों ने व्यासपुर में एजेंट के सेंटर के बाहर हंगामा भी किया था। व्यासपुर निवासी संजीव कुमार बताया कि उसकी बेटी और दामाद इंग्लैंड जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने दामाद को दो भाइयों वैभव और लव से मिलवाया था। तब दोनों इंग्लैंड भेजने की हामी भरी थी और 30 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही थी। संजीव ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया था कि उनके पास इंग्लैंड की एंबेसी में अच्छे संपर्क हैं और वे वर्क वीजा के साथ नौकरी और रहने की व्यवस्था करवाएंगे। जब दिव्यानी और राजेश 31 दिसंबर 2023 को इंग्लैंड पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि आरोपियों द्वारा दी गई कंपनी का पता और वीजा फर्जी थे। तब उन्हें एहसास हुआ उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस पर उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वे आनाकानी करने लगे और उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। ऐसे में परेशान होने पर उन्होंने एसपी को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed