{"_id":"683f677511b83c5159054909","slug":"fraud-of-rs-128-crore-on-the-pretext-of-investing-in-the-company-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138064-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर 1.28 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर 1.28 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 के यमुना एंक्लेव के बुजुर्ग राजवीर और उसके बेटों के साथ कंपनी में निवेश का झांसा देकर 1.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कंपनी के मालिक और मैनेजर ने कंपनी में निवेश कर 10 साल तक किस्त देने का आश्वासन देकर उनके साथ ठगी की। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यमुना एंक्लेव के राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही गुरनाम से उनकी पहचान थी। गुरनाम ने बताया कि वह एक मॉर्केटिंग कंपनी में जनरल मैनेजर है। कंपनी के संचालन में उसकी मुख्य भूमिका है। जिसका ऑफिस सेक्टर 13/17 की मार्केट में है। कंपनी सरकार में डाटा सेंटर बनाने व किराए पर देने की कार्य को लेकर रजिस्टर्ड है । जिसका हेड ऑफिस जीरकपुर पंजाब में है। हमारी कंपनी का उत्तर प्रदेश सरकार से भी 750 डाटा सेंटर बनाने का एग्रीमेंट है। कंपनी ने पट्टीकल्याणा में एक डाटा सेंटर बनाया है। आरोपी ने बताया कि कंपनी सेल्स एंड लीज पैक मॉडल पर काम करते हैं। जिसके जरिए हम आपको सर्वर बेचेंगे और हमारी कंपनी उस सर्वर को आपसे वापस किराए पर ले लेगी और पूरे 120 महीने के लिए किस्त दी जाएगी। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटों ने 1.81 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक उन्हें किस्त मिलती रही। लेकिन, इसके बाद किस्त मिलना बंद हो गई। उसका 1.28 करोड़ रुपये अभी कंपनी पर बकाया है। उनका आरोप है कि कंपनी के मालिक सुखविंदर और मैनेजर गुरनाम ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-- --