{"_id":"6442f1e517ce5aa4020e1e65","slug":"fraud-by-posing-as-a-soldier-panipat-news-c-18-1-98181-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फौजी बन दंपती से की धोखधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फौजी बन दंपती से की धोखधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ओएलएक्स पर मकान किराये पर देने का विज्ञापन डालना एक दंपती को महंगा पड़ गया। ठग ने आर्मी का जवान बनकर दंपती से संपर्क किया और उन्हें मकान लेने का झांसा देकर खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सतकरतार कॉलोनी निवासी अंशी वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपना मकान किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। जिस संबंध में उनके पास भिवानी सिंह चौधरी नामक व्यक्ति का उनके पास फोन आया, जिसने खुद को आर्मी का जवान बताते हुए मकान किराए पर लेने की बात कही । भिवानी ने विश्वास जीतने के लिए अपना आर्मी का कैंटीन कार्ड भी भेजा और कहा कि उसे 10 फरवरी को अपने परिवार सहित घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
उसने टोकन मनी जमा कराने के लिए गूगल-पे नंबर मांगा। उन्होंने अपने पति आशुतोष का नंबर दे दिया। युवक ने कहा कि रुपये उनकी एचआर कंपनी अप्रूव करेगी, उन्हें अपने अकाउंट से कुछ रुपये आर्मी के खाते में डालने होंगे,ताकि अकाउंट अप्रूव होने पर आर्मी आपके खाते में रुपये ट्रांसफर कर सके।उन्होंने झांसे में फंसाकर खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए।