{"_id":"678acc086f0e136508015482","slug":"fragrance-of-panipat-spread-in-the-state-in-buniyaad-level-1-panipat-news-c-244-1-sknl1016-130752-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुनियाद लेवल-1 में प्रदेश में महकी पानीपत की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुनियाद लेवल-1 में प्रदेश में महकी पानीपत की खुशबू
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया हैं। इसमें जिले के 1392 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें 755 छात्रा और 637 छात्र हैं। परीक्षा में इस वर्ष भी लड़कियों को बाजी मारी और आधे से ज्यादा संख्या से लड़कियां आगे रही। बुनियाद परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप की छात्रा खुशबू ने 165 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा जबकि जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी स्कूल के छह विद्यार्थियों ने जिले की टॉप-4 सूची में स्थान बनाया है।
कुरुक्षेत्र के खंड थानेसर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय समसीपुर का छात्र पूर्व सर्वाधिक 180 अंक लेकर प्रदेश में अव्वल रहा है। बुनियाद लेवल-1 के परिणाम में चयनित विद्यार्थी अब 28 जनवरी को होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में भाग लेंगे। बता दें कि मिशन बुनियाद बैच 2025-27 के लिए गत 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 119 खंडों के कुल 207 जबकि जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में अनुष्ठित की गई थी। बुनियाद योजना के लिए प्रदेश में 76221 जबकि जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिले से 4849 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। जिनमें से 1392 विद्यार्थियों का चयन हुआ। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बुनियाद एचआरवाई डॉट कॉम पर जांच कर सकते हैं।
लेवल-1 मे चयनित विद्यार्थी जिलास्तर पर 28 जनवरी को आयोजित होने वाली बुनियाद लेवल-2 प्रवेश परीक्षा मे भाग लेंगे। लेवल-2 परीक्षा के आधार पर प्रदेश मे कुल 5000 छात्रों का चयन किया जाएगा जो लेवल-3 के पवेश परीक्षा मे भाग लेंगे। उनमें से ही कुल 3000 छात्रों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र आगामी दो दिनों मे जारी किए जाने की संभावना है। बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित के प्रश्न रहेंगे। कुल 200 अंक का पेपर रहेंगा, जिसमे 4 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
विज्ञापन
बुनियाद लेवल-1 का खंड अनुसार परिणाम
खंड कुल विद्यार्थी छात्राएं छात्र
बापौली 241 128 113
इसराना 143 79 64
मडलौडा 238 120 118
पानीपत 542 301 241
समालखा 228 127 101
कुल 1392 755 637
बॉक्स
जिले में ये टॉप-3 रहे स्कूल
स्कूल छात्राएं छात्र कुल
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 31 22 53
जीएसएसएस तहसील कैंप 23 13 36
जीएसएसएस काबड़ी 15 21 36
बॉक्स
जिले में टॉप-4 में शामिल सात विद्यार्थी
छात्र प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
खुशबू 165 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
श्वेता 160 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
कृष्णा 160 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
पायल 155 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
नव्या 155 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
तन्नु 140 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
शीतल 140 राजकीय वमा विद्यालय काबड़ी।
वर्जन-
बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। जिले से 4849 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया जिनमें से 1392 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी 28 जनवरी को आयोजित होने वाली बुनियाद लेवल-2 प्रवेश परीक्षा मे भाग लेंगे।
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।