फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fourth round process for admission in ITI is over, still 44 percent seats are vacant

आईटीआई में दाखिले के लिए चौथे राउंड की प्रक्रिया संपन्न, अभी भी 44 फीसदी सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fourth round process for admission in ITI is over, still 44 percent seats are vacant
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया वीरवार 18 नवंबर को संपन्न हो चुकी है। पहले चार राउंड की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद पानीपत राजकीय आईटीआई में 44 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदन के बावजूद विद्यार्थी दाखिले के लिए आगे नहीं आ रहे। शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो अधिकतर विद्यार्थी कॉलेजों व दूसरे क्षेत्रों में जा चुके हैं। कॉलेजों में दाखिला न मिलने की सूरत में विद्यार्थी आईटीआई की ओर रुख करते है। हालांकि पहले चार राउंड में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी अब बेसब्री से पांचवीं मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो 24 नवंबर को जारी की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि पांचवें चरण के अंत तक करीब 70 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन

16 सितंबर से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
जिले की 13 आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को, दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को, तीसरी मेरिट सूची 2 नवंबर को तथा चौथी मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों मेरिट लिस्ट में सभी राजकीय आईटीआई में 1779 सीटों में से 997 विद्यार्थी फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर पाए हैं। जबकि 782 सीटें अभी खाली हैं। विद्यार्थियों ने कुल 56.04 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लिया है।
वहीं, राजकीय आईटीआई पानीपत में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 543 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया जो कुल सीटों का 58.77 प्रतिशत है।
आईटीआई में बनाया हेल्प डेस्क
तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया के लिए भी आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। आईटीआई में तीसरे राउंड की प्रक्रिया 8 नवंबर को पूरी होने के बाद 10 नवंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई। चौथे चरण की प्रक्रिया 18 नवंबर तक चलेगी।
तीन चरणों के बाद राजकीय आईटीआई में दाखिलों की स्थिति
राजकीय आईटीआई कुल सीट रिक्त सीटें फीस जमा दाखिला प्रतिशत
नौल्था 216 135 81 37.5
पानीपत 924 381 543 58.77
पानीपत महिला 128 60 68 53.12
समालखा महिला 87 45 42 48.27
पाथरी 44 21 23 52.27
बापौली 168 56 112 66.67
बराना 64 22 42 65.63
मडलौडा 148 62 86 58.11
कुल 1779 782 997 56.04
पांचवें चरण के लिए 21 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन-पत्र
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया था। आईटीआई में पहले चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होनी थी लेकिन अब यह पांच चरणों में संपन्न होगी। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग के लिए नए आवेदन पत्र 21 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि पहले 15 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पांचवीं दाखिला काउंसलिंग नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी तथा इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगी।

आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
पांचवां चरण-
पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 21 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 22 व 23 नवंबर
पांचवीं मेरिट सूची जारी - 24 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 24 से 25 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 24 से 25 नवंबर
- आईटीआई में चौथे राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी तक पानीपत राजकीय आईटीआई में करीब 45 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुए हैं। रविवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ ही पांचवें राउंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पांचवीं मेरिट लिस्ट 24 नवंबर को जारी की जाएगी।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed