फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fourth merit list released in industrial training institutes

Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथी मेधा सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Fourth merit list released in industrial training institutes
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया के लिए बुधवार को चौथी मेधा सूची जारी कर दी गई। चौथी मेधा सूची में अधिकतम कट ऑफ 99.6 प्रतिशत तथा न्यूनतम कट ऑफ 46 प्रतिशत तक रही। चौथी मेधा सूची के अनुसार अभ्यर्थी 06 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन




पहली तीन मेधा सूची के अनुुसार प्रदेश की 179 आईटीआई में 29496 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जोे कुल 84765 आवेदन का करीब 35 फीसदी और पूर्ण हो चुके 71221 आवेदन का करीब 40 फीसदी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 26423 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 3073 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 425 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 47 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 483 सीटें रिक्त हैं। चौथे चरण में अभ्यर्थी 30 जुलाई से 06 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन



राजकीय आईटीआई में जारी चौथी मेधा सूची

ट्रेड कुुल सीटें कट ऑफ

कोपा एनसीवीटी 48 57.0

कोपा एससीवीटी 24 57.4

कॉस्मेटोलॉजी 24 83.0

ड्राफ्टमैन सिविल 24 58.8

इलेक्ट्रीशियन ड्यूल 20 78.0

इलेक्ट्रीशियन 20 99.6

फायर टेक्नालॉजी 24 74.6

फिटर ड्यूल 20 46.0

फिटर 40 76.6

फाउंड्रीमैन 24 --

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 50.0

लेबोरेट्री असिस्टेंट 20 50.6

मशीनिस्ट ड्यूल 20 --

मशीनिस्ट 40 60.0

मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 65.8

मैकेनिक ट्रैक्टर 40 50.0

मैकेनिक सीईए ड्यूल 24 47.6

प्लंबर ड्यूल 24 62.0

प्लंबर 24 --

रेफ्रिजरेशन टेक्निशियन 24 58.6

शीट मेटल वर्कर ड्यूल 40 64.0

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 58.0

स्टेनोग्राफर हिंदी 48 49.0

टीपीईएस ड्यूल 24 53.4

टीडब्ल्यूपीटी ड्यूल 20 57.0

टूल एंड डाई मेकर 24 --

टर्नर ड्यूल 20 --

टर्नर 20 52.0

वीविंग टेक्नीशियन 24 --

वेल्डर ड्यूल 40 --

वूड वर्क टेक्नीशियन 48 --

वायरमैन 20 74.4


तीसरे चरण में 6863 अभ्यर्थियों ने लिया है दाखिला

पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुुसार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15084 आवेदकों, जबकि दूसरे चरण में 6862 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं, तीसरे चरण में 6863 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में पहले चरण में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुुल 908 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला लिया था। दूसरे चरण में 217 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। दो चरणों में 421 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ था। तीसरे चरण में नाममात्र दाखिले हुुए हैं। प्रदेश में 379 आईटीआई में कुुल 84765 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईटीआई में यह रहेगा चौथे चरण का शेड्यूल

चौथा चरण-

मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 30 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 30 जुलाई से 05 अगस्त।

फीस जमा - 30 जुलाई से 06 अगस्त।

वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण में दाखिले के लिए चौथी मेधा सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 06 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी। चौथी मेधा सूची में दाखिला लेने का अंतिम अवसर होगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed