फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four youths broke their heads after a collision with a bike-riding businessman's car

बाइक सवार कारोबारी की गाड़ी से हुई टक्कर चार युवकों ने सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four youths broke their heads after a collision with a bike-riding businessman's car
पानीपत। संजय चौक पर बाइक सवार कारपेट कारोबारी की टक्कर बोलेरो गाड़ी से हो गई। गाड़ी से उतरे चार युवकों ने उन्हें गालियां देने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड से सिर पर हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उझा रोड स्थित एकता बिहार कॉलोनी निवासी अश्वनी सैनी ने बताया कि उनकी कारपेट की फैक्टरी है। वह रविवार रात करीब आठ बजे संजय चौक से बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। जब वह दिल्ली जूस कार्नर के पास पहुंचा तो पीछे से बोलेरो गाड़ी को टक्कर लग गई। नाराज होकर गाड़ी से उतरे युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर रॉड से हमला बोलदिया। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि झगड़े के दौरान उनके गले से चेन गिर गई।
विज्ञापन

पीड़ित फैक्टरी कारोबारी ने बताया कि उन्होंने सामान्य अस्पताल में अपना उपचार कराया और किला थाना पुलिस को शिकायत दी। वहीं उन्होंने आरोपियों की गाड़ी का नंबर भी पुलिस को मुहैया करा दिया है, पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेसिंग पर लगाया है। प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed