फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four wards of urban and rural will remain common, earlier such wards were nine.

Panipat News: शहरी और ग्रामीण के चार वार्ड रहेंगे साझा, पहले ऐसे वार्ड थे नौ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four wards of urban and rural will remain common, earlier such wards were nine.
पानीपत। शहर की नई वार्डबंदी लगभग तैयार हो गई है। निगम अधिकारी दो पूर्व पार्षदों के वार्डों में कुछ संशोधन कर रहे हैं। इसके बाद इसी सप्ताह वार्डबंदी का ड्राफ्ट एडहॉक कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार पानीपत शहरी व ग्रामीण विधानसभा के साझा वार्डों की संख्या लगभग आधी रह जाएगी। पिछली बार इनकी संख्या नौ थी। इस बार इनकी संख्या चार है। वहीं पांच वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर नई वार्डबंदी को लेकर पिछले 10 दिन से हर रोज बैठक चल रही हैं। पूर्व पार्षदों वार्डबंदी के ड्राफ्ट में कुछ बदलाव की मांग को लेकर नेताओं के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डबंदी को लेकर गत दिनों शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद के बीच बैठक हुई है। इसमें वार्डबंदी को लेकर हर विषय पर बारीकी से चर्चा की। दोनों नेता दोनों विधानसभाओं के वार्ड अलग-अलग चाहते हैं। इनके अनुसार चलने पर कई पूर्व पार्षदों के क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में बीच का रास्ता निकाला गया है।
इस बार मिश्रित वार्ड चार की रखे हैं। इनमें सात, 14, 16 और 25 हैं। वहीं सात, आठ, 23, 25 और 27 वार्ड को एससी आरक्षित करने पर मंथन चल रहा है। एडहॉक कमेटी के सदस्य अशोक कटारिया ने बताया कि वार्डबंदी में कुछ संशोधन किया जा रहा है। इसके होते ही कमेटी मंजूरी दे देगी। यह अगले सप्ताह के पहले दिनों में फाइनल कर दी जाएगी।
नगर निगम अधिकारियों ने 10 दिन पहले वार्डबंदी बना ली थी। इसको एडहॉक कमेटी के सामने रखा। एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने ही इस पर सवाल उठा दिए। ऐसे में इसमें बदलाव करने का फैसला लिया।

नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव समेत कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। ये अधिकारियों हर विषय का बारीकी से अध्ययन कर उसमें संशोधन कर रहे हैं। डीएमसी अरुण भार्गव ने बताया दो वार्डों के क्षेत्र में कुछ बदलाव किया जाना है। इसको जल्द ही पूरा कर एडहॉक कमेटी के सामने रखा जाएगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed