{"_id":"572b968c4f1c1ba27b5ccece","slug":"four-under-bridge-constraction-citizen-feels-relifs-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" बनेंगे चार रेलवे अंडरब्रिज, शहर की दर्जनों कॉलोनी को मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेंगे चार रेलवे अंडरब्रिज, शहर की दर्जनों कॉलोनी को मिलेगी राहत
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉलोनी वासियों को शहर में आने जाने के लिए जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और न ही रेलवे लाइन को पार करने का जोखिम उठाना पड़ेगा। शहर में जल्द ही करोड़ों की लागत से चार अंडरब्रिज बनेंगे। अंडरब्रिज बनने से असंध व जाटल रोड पर जहां ट्रैफिक कम होगा, वहीं मॉडल टाउन समेत दर्जनभर कॉलोनी वासियों को रेलवे लाइन पार करने में सुविधा होगी।
रेलवे ने अंडरब्रिज के निर्माण कार्य पर खर्च होने वाले लगभग 14 करोड़ रुपये का बजट मांगा है। वहीं अंडरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को रेलवे से विचार विमर्श करने आदेश दिए है।
मॉडल टाउन समेत अन्य दर्जन भर कालोनियों को शहर आने जाने के लिए जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
असंध पुल, जाटल व गोहाना रोड पर हर समय जाम की समस्या पैदा होने से मॉडल टाउन से शहर की ओर जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर निगम के वार्ड-24 पार्षद दुष्यंत भट्ट रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी कॉलोनीवासियों की मांग पर मौका मुआयना कर चुके हैं। रेलवे अधिकारियों ने इसके बाद चारों अंडरपासों को बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए बजट तैयार किया है।
विज्ञापन
ग्रामीण विधायक व पार्षद ने सीएम से की चर्चा
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व नगर निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से रेलवे द्वारा अंडरपासों को लेकर मांगे गए बजट के बारे में अवगत कराया। उनकी इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ करीब एक घंटे तक बात चली। मुख्यमंत्री ने विधायक व पार्षद की दलीलों को सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत कर बजट को लेकर विचार विमर्श करने के निर्देश दिए।
अंडब्रिज बनने से जाम व हादसें होंगे कम
शहर में रेलवे अंडरपास बनने के बाद लोगों को एक तो जाम की समस्या से राहत मिलेगी वहीं रेल हादसों में भी काफी हद तक कमी आए सकेगी। लाइन पार मॉडल टाउन के साथ चार वार्डों की करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनी हैं। इन कॉलोनियों के लोगों को लघु सचिवालय या शहर के दूसरी तरफ जाने को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यहां रेलवे अंडरब्रिज बनाए जाएंगे
अंडरपास बजट
-सैनी कॉलोनी को इंडस्ट्रीयल एरिया से जोड़ेगा ढाई करोड़ रुपये
-हरि नगर को लघु सचिवालय से जोड़ेगा साढ़े तीन करोड़ रुपये
-सिद्धार्थ नगर को जीटी रोड से साढ़े तीन करोड़ रुपये
-सैनी विवर्स कॉलॉनी-साढ़े तीन करोड़ साढ़े तीन करोड़ रुपये