फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four pigeon farmers cheated two youths of Rs 18 lakh in the name of sending them to New Zealand

Panipat News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दो युवकों से चार कबूतरबाजों ने ठगे 18 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four pigeon farmers cheated two youths of Rs 18 lakh in the name of sending them to New Zealand
पानीपत। चंदौली गांव के दो युवकों को न्यूजीलैंड भेजने और वहां नौकरी लगवाने के नाम पर सोनीपत के चार कबूतरबाजों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी वीजा देकर उन्हें पहले सिंगापुर, वहां से न्यूजीलैंड भेजा। दो युवकों में से एक युवक को तो सिंगापुर ही रोक लिया गया, जबकि दूसरे को न्यूजीलैंड से वापस भेज दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। किसी तरह वहां से छूटा और आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


चंदौली गांव के सचिन व बिजेंद्र ने बताया कि सूर्यप्रकाश उनका जानकार है। जिसने अप्रैल 2023 में लैट जौली गांव, सोनीपत निवासी रमेश, नरेश व गोरड़ गांव निवासी राकेश और सोनीपत के बायपुर खुर्द गावं निवासी पंकज से मिलवाया। उन्होंने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। काफी बच्चों को विदेश भेज चुके हैं। वह न्यूजीलैंड जाना चाहते थे तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए बात की। आरोपियों ने कहा कि वह काफी बच्चों को न्यूजीलैंड भी भेज चुके है और वहां पर नौकरी भी लगवा रखी है। उन्होंने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर लिया। आरोपियों ने दोनों के 18 लाख रुपये मांगे। उन्होंने 18 अप्रैल को दो लाख रुपये मांगे, कहा कि रुपये मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने दो लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। आरोपी बोले कि अब तुम्हारा जल्द वीजा लग जाएगा। बकाया राशि 16 लाख रुपये भी जमा करा दो। उन्होंने 23 जून को बस अड्डे पर जनता स्वीट्स में बुलाया। जहां पर खाना खाते वक्त आश्वासन दिया कि 15 दिन में वह न्यूजीलैंड पहुंच जाएंगे और 16 लाख रुपये उनसे नकद ले लिए। एक जुलाई को आरोपियों ने उनको फर्जी वीजा दिया। चार जुलाई की उनकी न्यूजीलैंड की टिकट थी, लेकिन जब वह सिंगापुर पहुंचे तो वहां पर चेकिंग के बाद सचिन को वापस सिंगापुर भेज दिया। चेकिंग न होने पर बिजेंद्र न्यूजीलैंड पहुंच गया। जहां पर बिजेंद्र की दोबारा चेकिंग हुई तो उन्होंने बताया कि वीजा फर्जी है। बिजेंद्र को वहां पर हिरासत में ले लिया। उसके बाद बिजेंद्र को न्यूजीलैंड से वापस सिंगापुर भेज दिया।
विज्ञापन

बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि न्यूजीलैंड से उसे सिंगापुर भेज दिया। जब वह सिंगापुर पहुंचा तो वहां पर उसे डिटेन कर लिया गया। वह किसी तरह सिंगापुर से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपियों से जब उनके परिवार ने बात की तो आरोपियों ने कहा कि वह जल्द पैसे लौटा देंगे, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed