फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four new senior secondary schools will be built in the district, the education department will search for land.

Panipat News: जिले में बनाए जाएंगे चार नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिक्षा विभाग तलाशेगा जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Four new senior secondary schools will be built in the district, the education department will search for land.
पानीपत। शहर के साथ लगती कॉलोनियों में चार नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए जाएंगे। इनकी सीएम ने पिछले दिनों घोषणा की थी। ये स्कूल कुटानी रोड, काबड़ी रोड, बबैल रोड और उझा रोड पर बनाने प्रस्तावित हैं। शिक्षा विभाग इन स्कूलों के लिए जमीन की तलाश करेगा। प्रशासन इसके बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करेगा। अधिकारियों का दावा है कि इससे बच्चों को नजदीक स्कूल मिलेंगे और साक्षरता दर उठेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में नगर निगम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने पर विस्तार से चर्चा की। शहर में काबड़ी रोड, कुटानी रोड, उझा रोड़ और बबैल रोड के आसपास के क्षेत्रों में स्कूल बनाए जाने हैं। इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन करना है। यह कार्य पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर देरी नहीं की जाएं। भूमि निरीक्षण से लेकर पोर्टल पर दरों के अंकन तक हर चरण को पूर्ण ईमानदारी, सटीकता और समय के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स



शिक्षा मंत्री की विधानसभा क्षेत्र के हैं चारों स्कूल

चारों स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के विधानसभा क्षेत्र के हैं। इनमें ज्यादातर का क्षेत्र शहर की कॉलोनियों के साथ लगता है। यहां अब तक स्कूल नहीं थे। इन स्कूलों के भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस हाेंगे। एक तरह से शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा दी जाएंगी। इसके साथ लैब और रसोई अलग से बनाई जाएंगी। इस मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा व डीआरओ कनब लाकड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed