फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four kilometer long jam on GT Road due to the return of farmers and entrepreneurs on the road

किसानों की वापसी और सड़क पर उतरे उद्यमियों की वजह जीटी रोड पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four kilometer long jam on GT Road due to the return of farmers and entrepreneurs on the road
पानीपत। आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों की घर वापसी होने पर पानीपत में किसानों का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस वजह से एलीवेटेड फ्लाईओवर पर चार से पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यह जाम देर शाम तक लगा रहा है। यातायात पुलिस की तैयारियों पर नजर डालें तो उसकी सारी तैयारी धरी की धरी रह गई और वह जाम खुलवाने में असफल रही।
विज्ञापन

दस हजार मजदूरों से की वजह से लघु सचिवालय लेकर एनएफएल तक जाम लगा रहा है। वाहन चालक जाम से छुटकारा पाने के लिए विकल्प तलाशते रहे, लेकिन उन्हें कोई विकल्प नहीं मिला। इसी वजह 10 मिनट के सफर को एक घंटे में तय करना पड़ा। वाहन चालक रेंग-रेंग कर चले। जाम में फंसी एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिला। शहर में जाम लगते ही शहर थाना पुलिस, पुराना औद्योगिक थाना पुलिस, चांदनीबाग थाना पुलिस और ट्रैफिक थाना पुलिस नजर आई, लेकिन वह जाम से निकालने में असफल रहे। सड़क पर उतरे 10 हजार मजदूर और एक लाख से अधिक किसानों के वाहन गुजरने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिस वजह वाहनों पर काबू पाना यातायात पुलिस के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा से लेकर तहसील कैंप तक वाहनों की लगी कतार
टोल प्लाजा पर किसानों की स्वागत की वजह एलीवेटेड फ्लाईओवर पर चार किलोमीटर जाम लग गया। टोल प्लाजा से लेकर तहसील कैंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए गलत दिशा से ही वापस जाना ठीक समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही लगा इन रूटों पर जाम-
- एलीवेटेड फ्लाईओवर
- गोहाना रोड
- असंध रोड
- जीटी रोड
- नहर बाईपास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed