{"_id":"66a83d8caca9b9321606d1f7","slug":"four-kanwariyas-drowned-in-yamuna-divers-saved-them-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121902-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना में चार कांवड़िये डूबे, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना में चार कांवड़िये डूबे, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
सनौली (पानीपत)। यमुना में कुंड के पास स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से मां-बेटा समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार कांवड़िये डूब गए। यहां तैनात गोताखोरों ने तुरंत यमुना में छलांग लगाकर इन्हें बचा लिया। यह चारों नहाते हुए गहरे कुंड में चले गए थे। इनमें महिला बेटा व उनके परिवार का एक अन्य सदस्य भी शामिल था।
निंबरी गांव निवासी कमलेश अपने बेटे बलविंदर व परिवार के ही एक अन्य सदस्य के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए थे। वह सोमवार शाम करीब छह बजे यमुना पुल से कुछ दूरी पर कुंड के पास स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से कमलेश डूबने लगी। उसने अपने बेटे बलविंदर का पैर पकड़ लिया। जिससे वह भी डूबने लगा। परिवार के तीसरे सदस्य ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तीनों डूब गए। यहां तैनात गोताखोर दिलशाद, जाहिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व मासूम ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बलविंदर ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यहां हादसा हो सकता है। वह गलत जगह पर स्नान करने पहुंच गए थे। उन्होंने गोताखोरों को आभार जताया। वे इसके बाद अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
इसी तरह एक अन्य घटना में सोनीपत निवासी अंकुश कांवड़ लेकर सोमवार दोपहर को यमुना पुल पर पहुंचा था। वह पुल से कुछ दूरी पर नहाने लगा। इसी वक्त उसका पैर फिसल गया। वह डूबने लगा। यहां तैनात गोताखोर दिलशाद व जाहिद ने छलांग लगाकर उसको बचा लिया।