{"_id":"612e91e08ebc3e678e1fd23c","slug":"four-including-milk-supplier-father-and-son-attacked-with-sticks-panipat-news-knl817323115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध सप्लायर पिता-पुत्र समेत चार पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध सप्लायर पिता-पुत्र समेत चार पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आजाद नगर में दूध सप्लायर पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर तीन आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दूध सप्लायर का आरोप है कि आरोपी गाड़ी से 72,000 चोरी कर ले गए हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुखीजा कॉलोनी निवासी जग महेंद्र ने बताया कि वह गाड़ी में दूध सप्लाई का काम करते हैं। उनके साथ बेटा 21 वर्षीय अंकित भी रहता है। वे दोनों करनाल से दूध लाकर पानीपत में सप्लाई करते हैं। गत 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे वह दूध लेकर आजाद नगर स्थित इंदर की डेयरी पर पहुंचे थे। दूध उतारने के बाद वह गाड़ी बैक कर रहा था और बेटा अंकित, इंद्र और उसका नौकर पास में खड़े थे।
इसी बीच नितिन , आशीष निवासी आजाद नगर और रोहित निवासी सेक्टर 24 पहुंचे और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यहां तक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए बीच-बचाव करने आए दुकानदारों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बीच आरोपी गाड़ी के डेस्क बोर्ड पर रखे 72,000 चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।