{"_id":"5e7253fa9090394b720d90db996af279","slug":"four-hundred-merchant-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख लूटे
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक दो लुटेरे दिनदहाड़े एक व्यापारी(स्क्रैप कारोबारी) से पिस्तौल के बल पर चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।
लुटेरे पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए पैदल ही फरार हो गए। व्यापारी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी तान्या सुरजेवाला और मॉडल टाउन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसमें लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को फिलहाल इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
मामला शुक्रवार सुबह नौ बजे का है। असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक अपनी दुकान पर बैठे महेंद्र सिंह पर दो बदमाशाें ने पिस्तौल तान दी और बैग से पैसे देने की धमकी दी। महेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी। उनकी धमकी सुनकर महेंद्र सिंह बेसुध हो गया।
दोनों लुटेरे चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। महेंद्र ने होश संभालकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर दूसरे दुकानदार भी वहां पर पहुंचे। सब लोग मामले को सुन हतप्रभ रह गए और रामलाल चौक पर खड़ी पीसीआर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और असंध रोड पुल की तरफ भागे लुटेरों का पीछा किया, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन प्रभारी विपिन कादियान मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। जिसकी सूचना पाकर डीएसपी तान्या सुरजेवाला मौके पर पहुंची और व्यापारी महेंद्र सिंह से पूछताछ की। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
दुकान खोलकर बैठा ही था
अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाला महेंद्र सिंह सुबह नौ बजे दुकान पर पहुंचकर बैठकर चार लाख रुपये से भरा बैग संभाल रहे थे। इसी समय दो बदमाश उसकी दुकान पर आ गए और उस पर पिस्तौल तान दी। महेंद्र सिंह ने बताया कि उसको कुछ लोगों की पेमेंट देनी थी। बैग में 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के नोट थे।
थोड़ी सी दूरी पर खड़ी थी पीसीआर
लुटेरों ने पीसीआर से महज दो सौ मीटर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया और पैदल ही फरार हो गए। यहीं नहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस लुटेराें का कोई सुराग हाथ नहीं लगा सकी।
पहली सुलझा नहीं पाए थे
मॉडल टाउन पुलिस लूट की पहली वारदात को सुलझा नहीं पाई थी कि बदमाशाें ने दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। एक के बाद एक लूट की वारदात होने के बाद मॉडल टाउन पुलिस को पसीना आ गया। मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत गत माह 24 फरवरी को शिवाजी स्टेडियम के सामने रहने वाली 70 वर्षीय राजकुमारी को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इसमें उनका एक नौकर भी शामिल था। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर जल्द ही खुलासा करने का दावा किया था।
वर्जन
असंध रोड पर एक कबाड़ी से चार लाख रुपये की लूट हुई है। दो लुटेराें ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है और पैदल ही फरार हो गए। पुलिस ने इसमें मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विपिन कादियान, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन