फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four henchmen including the kingpin of robbery, theft and snatching arrested

Panipat News: लूट, चोरी और झपटमारी के सरगना समेत चार गुर्गे पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Four henchmen including the kingpin of robbery, theft and snatching arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस की सीआईए-वन टीम ने चोरी, लूट व झपटमारी के सरगना सहित गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरोह आठ महीने से वारदात अंजाम दे रहा था। इनसे पानीपत की सात वारदात का खुलासा हुआ है। इनसे 13 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह के चार गुर्गे पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सीआईए-वन के प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संदिग्ध चार युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अज्जीजुलापुर गंदा नाला के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पर दबिश देकर चारों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान करनाल के गढ़ी मुंडो गांव के मोहिन, गुलशेर, इनाम व उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव नंगला राई के शाहिद के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने मिलकर 4 अगस्त की रात गढ़ सरनाई गांव में एक घर से मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल के कवर में पांच हजार रुपये की नकदी भी थी। इसमें थाना सेक्टर 13/17 में गढ़ सरनाई निवासी रविंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त पानीपत के थाना शहर व थाना चांदनी बाग क्षेत्र में लूट व झपटमारी की छह अन्य वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। उक्त वारदात के बारे में दोनों थाना में अभियोग दर्ज है।
नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया : आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह का मास्टरमाइंड आरोपी मोहिन है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया वह चारों नशा करने के आदी हैं और इकट्ठा बैठकर नशा करते है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चारों ने मिलकर चोरी, लूट व स्नेचिंग करने की साजिश रची। एकाएक कर उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
चारों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से पानीपत आते थे और सुनसान जगह पर पैदल व कार सवार युवकों को निशाना बनाते थे। चोरी, लूट व झपटमारी किए मोबाइल को राह चलते अज्ञात युवकों को एक हजार से 1500 रुपये में बेच देते थे। आरोपियों ने मोबाइल बेचकर हासिल की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए।

आरोपियों के कब्जे से बचे 10 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व विभिन्न स्थानों से चोरी किए 13 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपियों ने उक्त 13 मोबाइल अलग अलग स्थान से नशे की हालत में चोरी किए थे। मोबाइल के मालिकों की पहचान न होने पर इनको बीएनएस की धारा 106 के तहत कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed