फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four girls, women and a youth missing from the city under suspicious circumstances

शहर से चार युवतियां, महिला और एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four girls, women and a youth missing from the city under suspicious circumstances
पानीपत शहर से चार युवतियां, एक दो वर्षीय बेटी के साथ महिला और एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने इनका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स का कहना है कि जल्द ही सभी को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन

केस-1
विकास नगर निवासी मृत्युंजय ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़की और एक लड़का है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी प्रिया (19) वीरवार को सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-2
गांव बाबरपुर निवासी देशराज ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी निशा (16) अपनी बुआ कमलेश के साथ जाटल गांव गई थी। वह 11 अगस्त को शाम छह बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बहन ने फोन पर उसे सूचना दी। उन्होंने रिश्तेदारी, आस पड़ोस सब जगह पूछताछ की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
सौंधापुर, साईंराम कॉलोनी निवासी सतबीर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा अंकित लोहान (22) वीरवार शाम करीब पांच बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उन्होंने अंकित के दोस्त, अपनी रिश्तेदार सब जगह पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
केस-4
जैन मोहल्ला निवासी सुमित ने बताया कि नौ अगस्त को उसकी पत्नी बिंदु घर से बिना बताए चली गई। पत्नी अपने साथ एक साल की बेटी को भी ले गई। उन्होंने पत्नी के घर फोन किया तो उन्होंने बताया कि बिंदु वहां नहीं पहुंची। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
केस-5
महमपुर निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़की और एक लड़का है। उसकी छोटी बेटी सिना (15) नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह 12 अगस्त को काबड़ी स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। आरोप है कि गांव बड़ोली निवासी सागर उनकी बेटी को स्कूल से अपने साथ ले गया है। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सिना की तलाश शुरू कर दी है।

केस-6
राजीव कॉलोनी निवासी मंजू पत्नी चंद्रभान ने बताया कि 11 अगस्त को रात करीब दो बजे उसकी बड़ी बेटी खुशी (17) घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने फोन कर हर जगह पूछताछ की, लेकिन बेटी का सुराग नहीं लगा। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed