फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four colonies of Samalkha and two of Israna became regular.

Panipat News: समालखा की चार और इसराना की दो कॉलोनियां हुई नियमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four colonies of Samalkha and two of Israna became regular.
पानीपत। सरकार ने प्रदेश के 18 शहरों में से नौ नगर निगमों की 107 कॉलोनियों और ग्राम एवं नगर योजनाकार विभाग की 103 कॉलोनियों को वैध करने पर मुहर लगा दी है। इनमें पानीपत जिले के समालखा की चार और इसराना खंड की दो कॉलोनियां भी वैध हुई हैं। जबकि निगम क्षेत्र की 13 और बाहर की 39 कॉलोनियों के भी जल्द ही वैध होने का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन

जिला योजनाकार विभाग की ओर से जिले की 77 कॉलोनियों को वैध करने का दौरा किया गया था। इनमें से केवल 45 कॉलोनियां ही नियमित होने के योग्य मिली। नियमानुसार वैध होने के लिए किसी भी कॉलोनी में तीन मीटर रोड, छह मीटर अप्रोच रोड, दो एकड़ से ज्यादा एरिया होना जरूरी होता है। अस्वीकार की गई बाकी की 32 कॉलोनियां सरकार द्वारा निर्धारित मानकों पर खरी नहीं पाई गई। इसके लिए अधिकारियों ने पहले सर्वे किया, फिर इन कॉलोनियों की योग्यता एवं मापदंड के हिसाब से छंटनी की। जिसके बाद इनको मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यालय भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार मतलौडा की 14 कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। जिनकी नियमित होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा समालखा की भी करीब 15 कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव जल्द सिरे चढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला नगर योजनाकार सुनील आंतिल ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। इसलिए अभी इसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। जैसे ही नोटिफिकेशन मिलेगा उसके आधार पर बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed