फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four arrested, including the leader of the interstate gang who uprooted the ATM

Panipat News: एटीएम उखाड़ने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सरगना समेत चार गिरफ्तार,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including the leader of the interstate gang who uprooted the ATM
पानीपत। पानीपत पुलिस को एटीएम मशीन उखाड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। इनमें सरगना और उसका सगा भाई शामिल हैं। चारों बदमाश पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले हैं। चारों आरोपी पिछले पांच साल से एडीएम तोड़कर हरियाणा और पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। प्राथमिक पूछताछ में हरियाणा व पंजाब में 24 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। इनमें हरियाणा की 17 और पंजाब की सात वारदात हैं। गिरोह एटीएम उखाड़कर अब तक करोड़ों रुपये चोरी कर चुके हैं। इनके कब्जे से दो गाड़ी, एक गैस कटर, दो देसी पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक डोगा गन व 71 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



एसपी पानीपत अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार को एटीएम चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात गोहाना रोड पर यश बैंक की एटीएम मशीन उखाड़ने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पानीपत पुलिस की सीआईए-वन ने गुप्त सूचना पर करनाल ककी मुनक नहर पुल से चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत के गोहाना मोड़ पर यश बैंक की एटीएम मशीन उखाड़ने की वारदात को कबूला। आरोपियों ने अपनी पहचान सुखविंद्र उर्फ सुखा, उसका भाई भूपेंद्र उर्फ पिंडा निवासी शादीपुर पटियाला, गुरमीत उर्फ सोनू व उसका भाई देवेंद्र उर्फ राजू निवासी कोल पटियाला पंजाब के रूप में बताई। आरोपियों ने बताया कि वे रविवार को करनाल में एटीएम मशीनों की रेकी करने के लिए आए थे। वे इससे पहले हरियाणा के पानीपत में छह, करनाल में पांच, कैथल में तीन, कुरुक्षेत्र, अंबाला व सोनीपत की एक-एक और पंजाब में एटीएम मशीन उखाड़ने की सात वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बॉक्स



लिंक रास्तों का करते थे प्रयोग
गिरोह मारुति कार से हाईवे पर लगते शहरों में एटीएम की रेकी करते थे। इसके एक-दो दिन बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी से आते और वारदात को अंजाम देकर लोकल रास्तों से फरार हो जाते थे। मुनक नहर किनारे बैठकर मशीन को गैस कटर से काटकर उससे रुपये निकालते और मशीन को नहर में फेंक देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करनाल काछवा नहर से गोताखोर की मदद से करीब पांच एटीएम के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed