फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four arrested for betting on IPL match, case against hotel manager

Panipat News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार काबू, होटल मैनेजर पर भी केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for betting on IPL match, case against hotel manager
पानीपत। जीटी रोड स्थित होटल ग्रीन में छापामारी कर पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते चार सटोरियों को काबू किया है। उनके पास से चार फोन और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सट्टे की जानकारी होने के बाद भी होटल मैनेजर की ओर से कमरा किराये पर दिया गया था।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस में तैनात एएसआई परमिंद्र ने बताया कि वह रविवार को हेड कांस्टेबल सुनील और राकेश के साथ संजय चौक पर गश्त कर रहे थे। तभी उनको गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित होटल ग्रीन में कुछ व्यक्ति सट्टा खेल रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत और एसपी से तलाशी वारंट लेकर होटल में पहुंचे। एक कमरे की तलाशी के दौरान चार युवक ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। बेड पर 500-500 के नोट बिखरे हुए थे। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड, वीरभवन चुंगी निवासी अशोक कुमार, सुखदेव नगर निवासी अंकुर सिंगला, गोशाला मंडी निवासी सुमित सिंगला और सुखदेव नगर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। एएसआई परमिंद्र ने बताया कि होटल के मैनेजर किशनपुरा निवासी सुभाष पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मैनेजर ने जानबूझकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने के लिए आरोपियों को होटल में कमरा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बेड पर बिखरे 31520 रुपये, कोने में रखी मेज के नीचे से 50 हजार रुपये, अशोक के पास से 10120 रुपये व एक फोन बरामद किया। वहीं आरोपी अंकुर से 12370 रुपये और फोन, सुमित से 2580 रुपये एक आईफोन-13 और पवन के पास से आईफोन बरामद किया। इनसे 106590 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा बेड से सट्टे में प्रयोग होने वाले 1550 प्लास्टिक टोकन और नंबर वाली 290 गिट्टी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed