{"_id":"f70caf35139adddc6d89daaad0c3f623","slug":"four-arrested-for-attacked-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेत खनन मामले में पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार तस्करों को काबू कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सनौली चौकी व थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को डंपर और जेसीबी मशीन के चालकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने धरपकड़ करते हुए गांव राणा माजरा से डंपर चालक जुल्फान, सफाकत और सकीम उर्फ बिल्लू गांव गढी बैसक और जेसीबी मशीन चालक अमजद निवासी राणा माजरा को गिरफ्तार किया है । इसी मामले में अभी चार रेत तस्कर सहित एक एएसआई पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका है।
यह है मामला
बता दें कि गांव राणा माजरा के पास 4 जून देर रात को यमुना नदी के अंदर रेत का खनन हो रहा था । थाना सदर एसएचओ दीपक कुमार, सनौली चौकी प्रभारी अत्तर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । नदी के अंदर चल रहे रेत खनन के पास कुछ देर बाद ही एएसआई सेठन पाल भी वहां आ गया और उसने एसएचओ दीपक कुमार से रेत तस्करों को छोड़ने का आग्रह किया लेकिन एसएचओ दीपक कुमार ने रेत तस्करों को छोड़ने से मना कर दिया । इस पर एसएचओ दीपक कुमार और एएसआई सेठन पाल के बीच बहस हो गई। एएसआई वहां से अपनी प्राइवेट कार में सवार होकर भाग गया।