फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four and a half lakhs were grabbed in lieu of settlement in the case of molestation

छेड़खानी के मामले में समझौता कराने की एवज में हड़पे साढ़े चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakhs were grabbed in lieu of settlement in the case of molestation
पानीपत। छेड़खानी के मामले में समझौता कराने के एवज में आठ मरला चौक निवासी एक महिला से आरके पुरम निवासी व्यक्ति ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने महिला को कहा था कि पीड़िता साढ़े चार लाख रुपये लेकर मामले में समझौता कर लेगी लेकिन आरोपी ने न तो पीड़िता को ये पैसे दिए और न ही मामले में समझौता कराया। महिला ने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। अब मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आठ मरला चौक निवासी महिला ने बताया कि उनकी आठ मरला चौक पर ही टेंट की दुकान थी। उनकी दुकान पर एक युवक काम करता था। उस युवक ने उनसे एडवांस में काफी रुपये लिए थे। उसके पति नवंबर 2021 में अपने पैसों के लिए साई अस्पताल के पास उसके घर गए थे। यहां पर युवक की मां ने उसके पति पर बेटी के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगा दिया और पुलिस को उसकी शिकायत दे दी थी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। 13 मार्च को वह अपनी बहन व एक जानकार महिला बिमला के साथ टैंपो में जा रही थी। उन्हें परेशान देखकर टैंपो चालक ने उनकी परेशानी जानी। टैंपो चालक ने उसे कहा कि वह एक व्यक्ति से मिलवाएगा। वह इस मामले में समझौता करवा देगा। उसने आरके पुरम निवासी विकास नैन से उसकी मुलाकात कराई। विकास ने उनसे मामले में समझौते के लिए साढ़े चार लाख रुपये मांगे। उसने ये रकम उसे दे दी। बावजूद इसके उस महिला ने समझौता नहीं ब्लकि कोर्ट में उनके खिलाफ गवाही दे दी। महिला का कहना है कि उन्हें पैसे नहीं मिले। उसने विकास से अपने पैसे वापस मांगे तो विकास ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनकी मांग है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed