फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused arrested for assaulting people by blocking the road

Panipat News: रास्ता रोककर मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for assaulting people by blocking the road
समालखा। ढोडपुर गांव में स्टेडियम के पास दो युवकों का रास्ता रोककर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चुलकाना गांव निवासी टिंकू, ललित व विकास उर्फ विक्का व ढिंडार गांव निवासी मुकेश उर्फ धोला को समालखा से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू मराद कर लिया है। थाना समालखा प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छह जुलाई को किवाना गांव के प्रियांशु ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रियांशु का कहना था कि वह अपने साथी साहिल व तीन अन्य के साथ ढोडपुर स्टेडियम के पीछे एक दोस्त के खेत में जामुन खाने के लिए गए थे। कुछ समय बाद वहा पर आठ-10 लड़के आ गए और उन पर हमला कर दिया। लाठी डंडों और गंडासी से वार किए। जिससे वह और उसका साथी साहिल घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार शाम को चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed