फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foundation of fancy lights will be changed on Assandh Road flyover

Panipat News: असंध रोड फ्लाईओवर पर बदली जाएगी फैंसी लाइटों की फाउंडेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Foundation of fancy lights will be changed on Assandh Road flyover
पानीपत। असंध रोड फ्लाईओवर पर फैंसी लाइटों के लिए निगम की ओर से लगाई गई फाउंडेशन अब बदलने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों ने गलत तरीके से रखी इन फाउंडेशन पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से एक्सपर्ट के तौर पर भी रायशुमारी की है। वहीं मौके पर रखी गई फाउंडेशन की जगह एक नई फांउडेशन तैयार की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उक्त फाउंडेशन को सैंपल के तौर पर अधिकारियों को दिखाया जाएगा। इसके बाद इसी के आधार पर अब निगम सोनीपत के मुरथल की डीक्रस्ट विश्वविदया्लय के इंजीनियरों से एक्सपर्ट के तौर पर इसके सुधार के लिए रायशुमारी की जाएगी। अंत में सभी ओर से फाउंडेशन के संतोषजनक होने पर इस पर फैंसी पोल और लाइटें लगाई जाएंगी। अगर इसकी मजबूती संतोषजनक नहीं मिली तो इन फाउंडेशन को दोबारा से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सैंपल के तौर पर बनाई गई फाउंडेशन को क्रैश बेरियर के साथ रखे दो बैरिकेड के बीच में लगाया गया है। अब फाउंडेशन को अधिक चौड़ा और मजबूत रूप दिया गया है। दोनों बैरिकेड का कुछ हिस्सा फाउंडेशन में शामिल कर दिया गया है। ताकि कंक्रीट की इन बैरिकेड की सपोर्ट फाउंडेशन को मिले और पुल के ऊपर से गुजरने वाले भारी भरकम वाहनों की कंपन से फैंसी लाइटों पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये था मामला:
गौरतलब है कि असंध रोड फ्लाईओवर के ऊपर नगर निगम ने डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने के लिए फाउंडेशन को गलत बना दिया था। 87 लाख से पुल की मरम्मत के बाद दोनों ओर लगाए गए क्रैश बैरियर के बीच ही बिना बुनियाद के कंक्रीट की फाउंडेशन को लगाया गया। पुल से गुजरने वाले वाहनों से होने वाली कंपन से दुर्घटना का अंदेशा बनने लगा। निगम ने काम रुकवाकर इसकी रिपोर्ट स्ट्रक्चल इंजीनियर्स से मांगी। भविष्य में इससे कोई दुर्घटना न हो इसकी पड़ताल करने निगम के अधिकारी वीरवार को पीडब्लयूडी बीएंडआर कार्यालय में भी पहुंचे। अधिकारियों ने माना कि ऐसे मामलों में स्ट्रक्चलरल इंजीनियर की राय लेनी जरूरी है। यहां करीब 35 लाख से सात मीटर ऊंची 68 लाइटें लगाई जानी है। जिनके के लिए फाउंडेशन बनाई गई थी।

बॉक्स


यह है खतरा

इन बे बुनियाद फाउंडेशन, कंक्रीट का एक पत्थर है। इसी पर भारी भरकम डेकोरिटव पोल को लगाया जाएगा। इस पर फैंसी लाइटें लगेंगी। जो आंधी तूफान या किसी वाहन की टक्कर से पलटकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं, केवल पुल पर गुजरने वाले वाहनों की कंपन की वजह से इनके गिरने का खतरा बन सकता है। गलत फाउंडेशन की वजह से इन पर लगने वाली पोल और लाइटें के गिरने का डर बना होने की संभावना प्रबल हो चुकी है। जैसे ही ये मामला निगम अधिकारियों के जैसे ही संज्ञान में पहुंचा उन्होंने काम को बीच में ही रुकवा दिया।




वर्जन:
निगम जेई गौरव कुमार ने बताया कि पूरा मामला निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है। सैंपल के तौर पर एक नई फाउंडेशन बनाई है। अगर ये सुरक्षा मानकों के नियमों पर खरी उतरती है तो ठीक वरना इसको बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed