{"_id":"67648b6317c49158660b6864","slug":"foundation-level-one-exam-on-24th-schedule-released-panipat-news-c-244-1-sknl1016-129308-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा 24 को, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा 24 को, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
पानीपत। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा। बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। बुनियाद के लिए 22 दिसंबर तक तथा सुपर-100 के नए बैच के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसका शैड्यूल जारी कर दिया है।
कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा।
विदित हो कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और 10वीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
जारी शेड्यूल के अनुसार खंड स्तरीय बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। 18 नवंबर से खंड स्तर पर जागरूकता सेमीनार आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में आयोजित जागरूकता सेमिनार संपन्न हो चुके हैं।
जारी किया जा चुका शेड्यूल
शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 और बुनियाद के लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम को लेकर कैंपेन जागरूकता से लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरुआत तक सभी जानकारी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ साझा की जा चुकी है। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन द्वारा कोचिंग प्रदान की जा रही है। आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाना है। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2025 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2025 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।
मिशन बुनियाद का आगामी शेड्यूल
22 दिसंबर तक विद्यार्थी करेंगे आवेदन
लेवल-1 परीक्षा - 24 दिसंबर।
लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 जनवरी 2025
लेवल-2 परीक्षा - 28 जनवरी 2025
लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 07 फरवरी
लेवल-3 परीक्षा आरिएंटेशन - 11 फरवरी
लेवल-3 परीक्षा परिणाम - 20 मार्च
काउंसलिंग - 25 मार्च
बैच शुरू - 07 अप्रैल 2025
-- -- -- -- -- -- -- --
सुपर-100 परीक्षा शेड्यूल-
28 जनवरी तक विद्यार्थी करेंगे आवेदन
लेवल-1 परीक्षा - 05 फरवरी 2025
लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 फरवरी 2025
लेवल-2 परीक्षा - 05 अप्रैल 2025
लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल 2025
बैच शुरू - 05 मई 2025
चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा ये लाभ
- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
- एनईईटी और जेईई में अध्ययन की करने के इच्छुक छात्रों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
- छात्रों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा उपलध्ब करवाई जाएगी।
वर्जन-
मिशन बुनियाद के लिए 22 दिसंबर और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी करें। यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में काफी सहायक है। शनिवार 16 नवंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता सेमीनार के आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में जागरूकता सेमिनार संपन्न हो चुके हैं। उपरोक्त कार्यकम्र में पंजीकरण करवाने में जिले के विद्यार्थियों ने विशेष रूचि दिखाई है। बुनियाद व सुपर-100 के लिए जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।