फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foundation laid for new ITI building to be built at a cost of Rs 15 crore

Panipat News: विधायक ने चुलकाना में 15 करोड़ की लागत से बनने वाली नई आईटीआई के भवन रखी नींव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Foundation laid for new ITI building to be built at a cost of Rs 15 crore
समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने शुक्रवार को चुलकाना गांव में करीब 15 करोड़ की लागत से बनने वाली आईटीआई की नींव रखी। इसमें रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक मनमोहन भड़ाना का गांव में पहुंचने पर सरपंच सतीश छौक्कर और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि आईटीआई के बनने से विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत आईटीआई में विभिन्न तकनीकी कोर्सों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उनके लिए रोजगार के नये अवसर सर्जित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा। घर के पास ही शिक्षा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के कैरियर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। चुलकाना सरपंच सतीश छौक्कर ने आईटीआई भवन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गांव में आईटीआई भवन बनने का मतलब सिर्फ एक भवन का बनना नहीं बल्कि सपनों के सच होने जैसा है, जहां तकनीकी शिक्षा ग्रहणकर युवा अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। जिससे क्षेत्र के विकास का इतिहास लिखा जाएगा। इस अवसर पर श्रीश्याम मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रोशन लाल छौक्कर, रामपाल मैम्बर, दिनेश उर्फ पिन्ना, विकास छौक्कर, विकास उर्फ बिकका, अशोक छौक्कर, जगपाल छौक्कर, नरेंद्र छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed