फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foundation and Super-100 is a golden opportunity for the bright students of the state.

Panipat News: प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है बुनियाद व सुपर-100

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Foundation and Super-100 is a golden opportunity for the bright students of the state.
पानीपत। हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की पहल मिशन बुनियाद कार्यक्रम और सुपर-100 कार्यक्रम प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। जहां बुनियाद कार्यक्रम से आठवीं पास विद्यार्थियों की स्कूल स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव मजबूत करती है, वहीं सुपर-100 कार्यक्रम का उद्देश्य आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है। हर वर्ष बुनियाद कार्यक्रम में 6000 छात्रों को शिक्षा दी जाती है जबकि प्रतिष्ठित सुपर-100 कार्यक्रम में 400 मेधावी छात्र शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। लेवल-2 परीक्षा का परिणाम 07 फरवरी को घोषित किया जाना था जिन्हें स्थगित कर दिया गया है। अब इसका परिणाम 11 फरवरी को जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा पांच फरवरी को आयोजित हुई थी जिसका परिणाम 15 मार्च को जारी होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2022 में मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से नौवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है ताकि उनके आने वाले प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की नींव मजबूत हो सके और सरकारी स्कूलों में प्रतिस्पर्धा के स्तर को बढ़ाया जा सके। इस कार्यक्रम की शुरुआत 51 केंद्रों से हुई थी लेकिन विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 103 कर दी गई। वर्तमान में, प्रदेश के लगभग हर खंड में बुनियाद केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर प्रतिवर्ष नौवीं व 10वीं कक्षा के तीन-तीन हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। अब तक इस कार्यक्रम से लगभग 9000 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन




बॉक्स

कुरुक्षेत्र कैंपस में शामिल होंगे सुपर-100 के उत्तीर्ण विद्यार्थी



संदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष सुपर-100 कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 36517 से अधिक छात्रों ने लेवल-1 परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को लेवल-2 परीक्षा के लिए हरियाणा सुपर 100 कैंपस कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय वर्कशॉप में शामिल किया जाएगा। तीन दिवसीय इस वर्कशॉप के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा जिसके बाद प्रदेशभर से 400 मेधावी छात्रों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। चयनित छात्रों को आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री, ड्रेस आदि सभी सुविधाएं प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स



पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल रहा पानीपत

बुनियाद व सुरप-100 जागरूकता अभियानों का परिणाम है कि उक्त दोनों कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने में पानीपत प्रदेश में अव्वल रहा है। बुनियाद के लिए जिले में 6338 जबकि सुपर-100 के लिए 3910 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। बुनियाद लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा में 4849 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि 1392 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। लेवल-2 में 1327 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, सुपर-100 के लिए 3285 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।




बॉक्स

सुपर-100 की अब तक की उपलब्धियां-



- 2018 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक छह बैच प्रशिक्षित हो चुके हैं और शानदार परिणाम सामने आए हैं।



- 258 से अधिक छात्र आईआईटी और मेडिकल में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

- 80 छात्र आईआईटी में चयनित हुए।

- 62 छात्र एनआईटी और आईआईटी में पहुंचे।



- 56 से अधिक छात्र अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला ले चुके हैं।



- छह छात्र एम्स में चयनित हुए।

- 38 छात्र सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में पहुंचे।

- 20 छात्र अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश ले चुके हैं।



वर्जन-



मिशन बुनियाद कार्यक्रम विद्यार्थियों को शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं, हरियाणा सरकार विकल्प फाउंडेशन के साथ मिलकर सुपर-100 कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। यह कार्यक्रम प्रदेश के मेधावी छात्रों को न केवल संसाधन उपलब्ध कराता है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करता है।



- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed