{"_id":"6824275336ca1e8fe60250c0","slug":"former-sarpanch-of-kurad-village-of-panipat-committed-suicide-by-shooting-himself-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कुराड गांव के पूर्व सरपंच ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिजन बोले- मानसिक रूप से चल रहे थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कुराड गांव के पूर्व सरपंच ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिजन बोले- मानसिक रूप से चल रहे थे परेशान
Wed, 14 May 2025 10:47 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 14 May 2025 10:47 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, सनौली थाना क्षेत्र के कुराड गांव के पूर्व सरपंच पालेराम ने मंगलवार रात को ,खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के कुराड गांव निवासी पूर्व सरपंच ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरूआजी छानबीन में पता चला है कि पूर्व सरपंच काफी समय मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सनौली थाना क्षेत्र के कुराड गांव के पूर्व सरपंच पालेराम ने मंगलवार रात को ,खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई। तुरंत ही घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सनौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि पूर्व सरपंच काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पूर्व सरपंच के दो बेटे हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व सरपंच पाले राम ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन