फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Army cheif in Ambala

हक के लिए एकजुटता जरूरी - वीके सिंह

Mon, 23 Dec 2013 12:11 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 23 Dec 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Former Army cheif in Ambala
अंबाला कैंट। पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल वीके सिंह ने रविवार को यहां कहा कि सरकार के समक्ष बरसों पुरानी मांगें यदि मनवानी है तो पूर्व सैनिकों को पूरे देशभर में एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन


वे  छावनी के गांधी मैदान में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली का उद्घाटन आल इंडिया एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के बैनर तले किया गया था। रैली में जनरल वीके सिंह,  रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह और मेजर जनरल एजेबी जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन एसोसिएशन के प्रधान पूर्व हवलदार प्यारा सिंह ने किया।
विज्ञापन


सिंह ने पूर्व सैनिकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बंटकर रहेंगे तो हमेशा नेताओं के शोषण और उनकी मतलब की राजनीति का शिकार होंगे। जनरल के अनुसार अभी इन लोगों को इस बात का अहसास नहीं है कि सैनिक अपने परिवार से पहले देश के लिए जीता है, उनकी मांगों को लटकाकर उन्हें भटकने के लिए मजबूर करना उनका कितना बड़ा अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शख्सियत को पहचाने पूर्व सैनिक
जनरल वीके सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को अपनी शख्सियत को पहचाना होगा। उन्हें यह समझना होगा कि एक-दूसरे की खींचतान बनकर कुछ नहीं होगा। उन्हें पंच, सरपंच, विधायक व सांसद पदों के लिए अपने ही लोगों को वोट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed