फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Forest department will plant 4.41 lakh saplings, people will be given 2.33 lakh rupees free of cost

वन विभाग लगाएगा 4.41 पौधे, लोगों को 2.33 लाख दिए जाएंगे नि:शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 4.41 lakh saplings, people will be given 2.33 lakh rupees free of cost
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है। औद्याेगिक शहर में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए वन विभाग आगे आया है। जिले में इस बार 4.41 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 2.33 लाख पौधे जल शक्ति और पौधागिरी अभियान के तहत नि:शुल्क दिए जाएंगे। पौधरोपण अभियान की शुरुआत वीरवार को रिसालू गांव से की जाएगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पौधरोपण कर इसकी शुरुआत करेंगे। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सब्जी मंडी में जूट के बैग बांटेगा और पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग ने औद्योगिक नगरी पानीपत में इस बार मानसून सीजन में पौधरोपण की तैयारी कर ली है। पानीपत रेंज में 2.16 लाख और समालखा रेंज में 2.25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 342 हेक्टेयर में 2.08 लाख पौधे लगाए जाएंगा। वहीं 2.33 लाख पौधे विभिन्न योजनाओं के तहत निशुल्क वितरित किए जाएंगे। वन विभाग खुद पानीपत रेंज में 91,250 और समालखा रेंज में 1.17 पौधे लगाएगा। जबकि पानीपत रेंज में 1.25 लाख व समालखा रेंज में 1.08 लाख पौधे विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को वितरित किए जाएंगे। इसमें स्कूली बच्चों को भी पौधागिरि अभियान के तहत पौधे दिए जाएंगे। आय बढ़ाने के लिए सफेदे के क्लोन पौधे दिए जाएंगे। एक साल की देखरेख के बाद किसानों को सौंप दिए जाएंगे। किसान तीन साल बाद इन्हें बेचकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
आठ नर्सियों में तैयार की पौध
वन विभाग ने आठ नर्सरियों में पौध तैयार की है। वरिष्ठ फोरेस्ट रेंजर जयकिशन ने बताया कि बिंझौल, खुखराना, नौल्था, उरलाना, भापरा, पट्टीकल्याणा, बहरामपुर व ग्वालड़ा गांव में नर्सरी हें। यहां 4.50 लाख से ज्यादा पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें पीपल, बरगद, नीम, पिलखन, सफेदा, क्लोन सफेदा, आम, अमरूद, पोपलर, पापड़ी, जामुन, जमोया, सदाबहार, आंवला, कटहल व अर्जुन के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस योजना इतने पौधे लगाए जाएंगे
योजना-----------------------------------पौधे----------पानीपत------समालखा रेंज
ग्रीन बेल्ट (अर्बन एरिया)--------------------1250----------750--------500
आरडीएफ (टीपी)-------------------------10,000--------5000-------5,000
आरडीएफ (एनपी)------------------------22,000-------11,000------11,000
विकास और कृषि वन (वीडब्ल्यूएल एनपी)------11,000-------5,500--------5,500
विकास और कृषि वन (वीडब्ल्यूएल टीपी)------11,000-------5,500---------5,500
विकास और कृषि वन (इंस्टीट्यूशनल)--------10,000-------5,000---------5,000
फ्री सप्लाई (पौधागिरि)---------------------75,000-------40,000-------35,000
नि:शुल्क उपलब्धता (जल शक्ति)--------------------67,500-------35,000-------32,500
नि:शुल्क उपलब्धता---------------------91,000-------50,000-------41,000
जीआईएम (कृषि भूमि व कृषि वानिकी)---------57,500------17,500--------4,0000
आश्रय बेल्ट-----------------------------53,500------25,000--------28,500
डब्ल्यूबीआई (एग्रो)-----------------------33,000------16,500--------16,500




वर्जन :

जिले में इस बार 4.41 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। विश्व पर्यावरण दिवस पर रिसालू गांव से शुरू किया जाएगा। इसके साथ बारिश के दिनों में पौधरोपण अभियान तेज किया जाएगा। डॉ. विजय लक्ष्मी, उप वन संरक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed