फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For the post of Mayor, BJP is facing Congress and AAP, tough competition in 10 wards for councillor

Panipat News: मेयर के लिए भाजपा के सामने कांग्रेस और आप, पार्षद के 10 वार्डों में कड़ा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
For the post of Mayor, BJP is facing Congress and AAP, tough competition in 10 wards for councillor
पानीपत। नगर निगम पानीपत में मेयर की सामान्य सीट पर भाजपा की कोमल सैनी के सामने कांग्रेस की सविता गर्ग और आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा मैदान में डटे हैं। इनके साथ एक निर्दलीय भी हुंकार भर रहे हैं। भाजपा जहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए दंभ भर रही है। वहीं कांग्रेस और आप भाजपा के पिछले पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं। इनके साथ 26 में से 10 वार्डों में भाजपा और निर्दलीय के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है।
विज्ञापन

पानीपत नगर निगम के चुनाव के लिए रविवार को मतदान है। यहां 365 बूथों पर चुनाव पार्टी पहुंच चुकी हैं। मेयर के चार और 26 वार्डों में पार्षद के 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। निगम में 4,11,038 मतदाता हैं। इनमें 1,92164 महिला और 2,18,861 पुरुष मतदाता हैं। इनके साथ 13 ट्रांसजेंडर हैं। भाजपा ने मेयर और सभी 26 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की 14 फरवरी को घोषणा कर दी थी। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले 26 फरवरी को मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा की थी।
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार में भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ बूथ व पन्ना प्रमुख भी रहे मैदान में
नगर निगम चुनाव के प्रचार-प्रसार में भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ बूथ व पन्ना प्रमुख भी मैदान में रहे। वे इस दौरान हर घर पर पहुंचे। कांग्रेस आलाकमान ने निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी चौड़ी सूची तो जारी की लेकिन कोई भी प्रचार करने मैदान में नहीं आया। स्थानीय नेता ही मेयर की प्रत्याशी सविता गर्ग के साथ रहे। यही स्थिति आम आदमी पार्टी के प्रचार की रही। एक निर्दलीय अकेले ही शहर को नापते नजर आए। शहर के 26 में से 10 वार्डों में भाजपा के सामने निर्दलीय मैदान संभाले हुए हैं। इनमें छह भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। कार्यकर्ता एकजुट होकर निगम चुनाव में लगे हुए हैं। मेयर पद पर रिकॉर्ड जीत होगी। इसके साथ सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे।


दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
वर्जन :

पार्टी ने सविता गर्ग को टिकट दिया है। उन्होंने कई वार्ड व कॉलोनियों में प्रचार किया है। उम्मीदवार ने उनको बड़े नेता को बुलाने बारे में नहीं कहा। वे कहते तो कार्यक्रम कराते।
रमेश मलिक, जिला समन्वयक, नगर निगम चुनाव कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed