{"_id":"68acc2b1544198234105a0e4","slug":"for-the-attention-of-bahraich-a-young-man-died-after-falling-from-the-third-floor-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142558-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बहराइच के ध्यानार्थ... तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बहराइच के ध्यानार्थ... तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक कॉलोनी में बहन के पास रह रहे युवक शिवपाल (18) की रविवार देर रात तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रात को जब लोगों ने उसे घर के बाहर सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सेक्टर-18 निवासी प्रमोद ने बताया कि उनके साढू केशोराम पूरेवाल कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उनके पास उनका साला शिव पाल भी रहता था। मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले शिवपाल अपनी बड़ी बहन के पास रहकर किराने की दुकान पर नौकरी करते थे। वह रविवार रात को कमरे में सोए थे।
करीब 12 बजे वह अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। उनके गिरने से आवाज आई तो आस-पास के लोगों ने बाहर निकलकर देखा। सूचना पर पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद ने बताया कि शिव पाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई सुधीर की भी फरवरी 2025 में मौत हो गई थी।