फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Food items and cleanliness inspected at railway station

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री और सफाई का किया निरीक्षण

Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Food items and cleanliness inspected at railway station
स्टेशन पर स्टॉल पर खाने की जांच करते अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को स्टेशन वाणिज्य निरीक्षक की टीम ने कैटरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न वेंडरों की ट्रॉलियों व स्टॉल की जांच की और उन्हें रेलवे की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विशेष रूप से खानपान सामग्री की स्वच्छता और साफ-सफाई को देखा गया। वेंडर को समझाया गया कि यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी खाद्य वस्तुएं ढककर रखी जाएं। इससे भोजन धूल-मिट्टी व अन्य प्रदूषण से सुरक्षित रहेगा और यात्री बिना किसी आशंका के भोजन ग्रहण कर सकेंगे।
वाणिज्य निरीक्षक की टीम ने वेंडर के मेडिकल कार्ड तथा खाद्य लाइसेंस की भी जांच की। यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक वेंडर के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध हों। टीम ने जनता खान योजना की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। कुछ ट्रॉलियों पर यह सुविधा उपलब्ध मिली जबकि कुछ पर इसका अभाव पाया गया। इस पर कैटरिंग ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ट्रॉली और स्टॉल पर जनता खान अवश्य उपलब्ध कराया जाए ताकि आम यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन मिल सके।
विज्ञापन


इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी समय-समय पर किए जाते रहेंगे। उद्देश्य यही है कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुकेश बराड़े, सीएमआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed