फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog; Three dozen vehicals collids, 32 injured

कोहरे का कहर, तीन दर्जन वाहन की भिड़े, 32 लोग घायल

Wed, 10 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ समालखा
अमर उजाला ब्यूरो/ समालखा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fog; Three dozen vehicals collids, 32 injured
कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह अचानक पड़े कोहर के चलते हलदाना बॉर्डर करीब तीन दर्जन वाहन टकरा गए। जिसमें करीब 32 लोग घायल हो गए। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कई वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए तो कई जीटी रोड किनारे कच्चे में पलटे हुए थे। जिसके चलते काफी देर तक जीटी रोड का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे अचानक कोहरा पड़ने से जीटी रोड पर वाहनों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। हलदाना बॉर्डर पर हिमाचल रोडवेज की बस ने हरियाणा रोडवेज की बस व इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार राजेश सिंह घायल हो गया। जिसके चलते एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए।  राजपुरा से दिल्ली जा रही स्विफ्ट कार में सवार ठंडपाल, रंजीत, बलदेव टक्कर लगने से घायल हो गए। वहीं, यमुनानगर से नोयडा जा रही कार टक्कर लगने से पलट गई। जिसमें देशपाल, राजीव व रितिक घायल हो गए, जबकि अंबाला से दिल्ली कार में जा रहे दीपक, तेजपाल, रामकुमार व विजय कुमार भी इसी हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ढोलरा, रादौर निवासी कमल भी कार क्षतिग्रस्त होने व करनाल से गन्नौर जा रहा मनोज घायल हो गए। इंद्री से दिल्ली बोलेरो में जा रहे प्रदीप, विनय व संदीप भी कोहरे के कहर से बच नहीं सके और घायल हो गए। इनके सहित करीब  बत्तीस लोग घायल हुए। वहीं, हादसे के कारण रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाते हुए यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे बाइक व ऑटो की टक्कर में एक घायल
थर्मल। असंध रोड पर खुखराना पुलिया के पास घने कोहरे के चलते बाइक व ऑटो समेत आधा दर्जन वाहन टकरा गए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते खुखराना पुलिस पर मोटरसाइकिल व ऑटो की टक्कर हो गई। इसके बाद इनके पीछे एक के बाद कई वाहन टकरा गए। जिसमें नौहरा निवासी अजय घायल हो गया। अजय ने बताया कि उसको सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उसने मोटरसाइकिल के ब्रेक लगाए तो पीछे से ऑटो चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed