फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog stopped the speed of vehicles, relief from sunlight

Panipat News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, धूप से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, relief from sunlight
पानीपत। जिले में 48 घंटे के बाद एक बार फिर से कोहरे ने दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह गहरी धुंध छाने और दृश्यता मात्र 50 मीटर तक रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके बाद दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के सात जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हो रहा है। अब 30 जनवरी से हरियाणा के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप निकलने के कारण मंगलवार को औसत तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पर न्यूनतम तापमान में भी रविवार से एक डिग्री की बढोतरी हुई है। जनवरी के महीने में पहली बार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगामाी दिनों में मौसम में काफी बदलाव आएगा। एक दिसंबर के बाद से राज्य में कोई बारिश नहीं हुई है जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है कि जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों से धूप निकलने से दिन के समय राहत मिल रही थी। इसके साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखी गई थी। करीब एक माह बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर या इसके करीब पहुंचा था। शनिवार रात को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य के करीब रहा। वहीं औसत अधिकतम तापमान एक डिग्री गिर गया। इसके साथ ही यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय क्षेत्र अत्यधिक मात्रा में धुंध छाई रही। एक बार फिर से लोगों को धुंध और सर्दी ने परेशान कर दिया। लोग काम काज के लिए अपने वाहनों को लेकर सड़कों पर निकलें लेकिन धुंध की वजह से उनकी रफ्तार धीमी ही रही। 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। हालांकि सुबह के समय बादल भी छाए हुए थे और उसके बाद निकली धूप ने धुंध से छुटकारा दिलवाया। मौसम विभाग ने डाॅ. आशीष ने बताया कि मौसम 30 जनवरी से मौसम परिवर्तनशील होने वाला है। क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed