फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fog stopped speed

घनी धुंध ने रोका रास्ता, सड़क व रेल यातायात बाधित

Mon, 18 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 18 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौसम के एक साथ करवट लेते ही धुंध गहरा गई और दृश्यता घटकर जीरो मीटर तक आ गई। घनी धुंध के चलते न्यूनतम व अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया और सड़क व रेल यातायात को बाधित रहा।
विज्ञापन


सुबह धुंध ने वाहनों की रफ्तार को धीमी कर दिया। वहीं दर्जन भर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे की देरी से पहंची।

जिस कारण रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बस व अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। बढ़ती ठंड में रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

सोमवार सुबह चली शीतल लहर ने लोगों को जहां घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं घनी धुंध के कारण जीटी रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए।

गहरी धुंध के चलते दूर दृश्यता सुबह व रात को जीरो मीटर रह गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी और अपने गंतव्य तक कई घंटे की देरी से पहुंचे।

कई दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से सोमवार सुबह गहरी धुंध पडी। इससे रेल यातायात पर काफी असर देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 3.0 रही।
विज्ञापन

ये ट्रेन रही लेट
12715 सचखंड एक्सप्रैस-4 घंटे
14217 ऊंचाहर एक्सप्रैस-4 घंटे
12919 मालवा एक्सपैस -साढ़े 4 घंटे
11057 दादर एक्सप्रैस -साढ़े तीन घंटे
12446 संपर्क क्रांति एक्सप्रैस-3 घंटे
18508 हीराकुंड एक्सप्रैस-3 घंटे
14732 बठिंडा एक्सप्रैस- 2 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रैस-2 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रैस-2 घंटे
12471 स्वराज एक्सप्रैस-1 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed