फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog scattered by strong wind, sunshine relief

Panipat News: तेज हवा से छटा कोहरा, धूप खिलने से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Fog scattered by strong wind, sunshine relief
पानीपत। हल्की बारिश के बाद बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और घटकर पांच पर आ गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन के समय छह से सात घंटे निकली धूप भी बेअसर रही। लोग 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने पर सर्दी से बचने के लिए हवा से बचकर धूप सेंकते रहे। इसके बाद भी उनको किसी प्रकार का आराम नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह ही करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने पर कोहरा छंट गया और सुबह करीब 10 बजे ही धूप निकल आई। लोगों ने अपने घरों की छत व पार्क में हवा से बचाव कर धूप सेंकी। सायं चार बजे धूप ढलने पर फिर से ठंड बढ़ने लगी। लोग दैनिक कार्य निपटाकर शाम तक अपने घर पहुंच गए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन आ रहा है। हल्की बारिश के बाद मैदानी क्षेत्र में भी ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed