Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog has affected the operation of roadways buses.

Panipat News: कोहरे के कारण रोडवेज बसों का प्रभावित हो रहा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fog has affected the operation of roadways buses.
संजय चौक पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पानीपत। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन बिगड़ रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घना कोहरा होने पर रोडवेज अधिकारियों द्वारा बस चालकों को धीमी गति में बसों को चलाने के निर्देश दिए गए है, जिससे कोई हादसा अमल में न लाया जाए। दिल्ली-चंडीगढ रूट समेत अन्य रूटों पर बस एक से दो घंटे की देरी से आई। साथ ही बसों की देरी के कारण यात्री कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे हैं। लोकल मार्गों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिस कारण वह अन्य साधन पर निर्भर होने को मजबूर है।
विज्ञापन

यात्री नवीन, सुनील और रामकुमार ने बताया कि सुबह रोहतक जाने वाली बस का समय पांच बजे का निर्धारित किया गया है। कोहरे के कारण बस एक घंटे की देरी से आई, साथ ही दिल्ली-चंडीगढ रूट पर भी बस एक से दो घंटे की देरी से आई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कारण उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ा। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए रोडवेज अधिकारियों से गुहार लगाई है, जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। रोडवेज बस चालक कर्मबीर ने बताया कि घने कोहरे के कारण बसों को धीमी गति में चलाने के निर्देश मिले हैं, जिससे कोई सड़क हादसा न हो। साथ ही यात्री सुरक्षित अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच सकें।
विज्ञापन


- कोहरे में रोडवेज बस चालकों को धीमी गति में बसों को चलाने के निर्देश दिए गए है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सके, साथ ही घना कोहरा होने पर बस को सड़क किनारे खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कोहरे में कोई सड़क हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम कंबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed