Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog deepened overnight, visibility decreased, and clouds will remain for four days.

Panipat News: रात को और गहराया कोहरा, दृश्यता हुई कम, चार दिन छाए रहेंगे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fog deepened overnight, visibility decreased, and clouds will remain for four days.
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र के तापमान में तेजी के साथ बदलाव आया है। तेज हवा चलने के साथ न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री घट गया है। वहीं दिन के समय हल्की से मध्यम धूप निकलने से अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रात 11 बजते-बजते धुंध गहरा गई। दृश्यता 10 से 15 मीटर रही। मौसम में वीरवार को फिर से बड़ा बदलाव आएगा। चार दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। विशेषज्ञ ने मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया है। बुधवार तड़के पांच से नौ बजे तक दो बार मौसम में बदलाव आया। तड़के करीब पांच बजे मौसम सामान्य रहा। इसके बाद धुंध बढ़ने लगी। दृश्यता लगातार घटती चली गई। सुबह 10 बजे तक मध्यम से तेज धुंध पड़ी। करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद धुंध कुछ कम हुई। दोपहर बाद मौसम में फिर से बदलाव आना शुरू हो गया। इसके साथ धुंध भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ आशीष कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी तल में सर्दी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। यह चार दिन तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी की फसल प्रभावित : धुंध बढ़ने पर सब्जी और टमाटर की फसल प्रभावित हो रही है। खासकर बेल वाली सब्जी भी खराब हो रही है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। राणा माजरा ने रसूक और सनौली के रणबीर ने बताया कि घीया की बेल अब सूखने लगी है। वहीं टमाटर और मटर की फसल भी धुंध के चलते प्रभावित हो रही है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि किसानों को फसल की हल्के से मध्यम सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed