फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog covered the morning, despite the sunshine, people shivered due to cold.

Panipat News: सुबह छाया कोहरा, धूप के बावजूद ठंड से छूटी कंपकंपी

Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fog covered the morning, despite the sunshine, people shivered due to cold.
करनाल। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे ठंड से लोग बेहाल हो गए। शीतलहर चलने से दोपहर तक लोगों ने सर्द हवा के थपेड़े झेले। हालांकि दोपहर में खिली धूप ने थोड़ी राहत दी। वहीं शाम होते ही एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई और सूरज छिपने के बाद कोहरा छा गया। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है, वहीं, घने कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा। बस और ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


31 के बाद फिर गिरेगा पारा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में आंशिक बादल रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह व देर रात्रि धुंध भी रह सकती है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात के तापमान में फिर से गिरावट संभावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed