फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flood of reverence: more than 50 thousand devotees reached Chulkana

श्रद्धा का सैलाब : चुलकाना पहुंचे 50 हजार से ज्यादा भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Flood of reverence: more than 50 thousand devotees reached Chulkana
समालखा/पानीपत। हाथों में श्याम की पीली ध्वजा लिए लाखों भक्त रविवार को गांव चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही श्याम फाल्गुन महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। चुलकाना धाम श्याम नाम से गुंजायमान होता रहा। छोटा हो या बड़ा, अमीर हो या गरीब, सबके हाथ में पीला निशान दिखा। जुबान पर बाबा का नाम रहा। मैं तो श्याम के रंग में रंग जाऊं के जयघोष के साथ नंगे पांव बाबा के दरबार में भक्त पहुंचे और दर्शन किए।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र सहित दूर-दराज से करीब पांच लाख श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे। पानीपत से ही 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे। वृंदावन ट्रस्ट समेत पानीपत एवं समालखा के भक्तों ने दर्शन किए। वृंदावन ट्रस्ट 11 हजार श्रद्धालुओं का लक्ष्य बनाकर चले थे, लेकिन दर्शन के लिए ट्रस्ट के साथ 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। वृंदावन ट्रस्ट की ओर से आयोजित चुलकाना धाम यात्रा में शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पिछले दो महीनों में वृंदावन ट्रस्ट के साथियों ने श्याम प्रेमियों को एकत्रित किया, वह अनुकरणीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहीं। वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा पानीपत क्षेत्र में बरस रही है। इस अवसर पर मेयर अवनीत कौर, एडीसी वीणा हुड्डा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र दुहन, सचिव वैभव देशवाल, सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष किशन रेवड़ी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश माटा, गीता जयंती के अध्यक्ष सूरज, सुप्रसिद्ध उद्योगपति महावीर बंसल, धनराज बंसल, पार्षद विजय जैन, समाजसेवी नितिन जैन, राजेश गर्ग, कश्मीरी लाल सिंगला सभी ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा को अर्पित किया श्याम निशान, गुलाल उड़ाते बाबा के भजनों पर झूमे
पीली ध्वजा रूपी श्याम निशान बाबा को अर्पित किया गया। भक्तों का मानना है कि बाबा का निशान भेंट करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दर्शन के बाद भक्त मंदिर प्रांगण से ध्वजा लेकर मंगल के लिए घर ले गए। हर तरफ पीली पताका दिख रही थी। शहर में दुकानों पर जगह-जगह पीले झंडे वातावरण को मनोहरी बना रहे थे। भक्त टोलियां बनाकर चल रहे थे तो कई ढोल-नगाड़े तो कहीं डीजे पर गुलाल उड़ाते बाबा के भजनों पर झूम रहे थे।
भक्तों की आस्था से हारी खस्ताहाल सड़कें
समालखा। चुलकाना धाम आने वाले लोगों की आस्था के आगे खास्ताहाल सड़कें भी हारती दिखीं। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर नंगे पैर चलकर भक्त चुलकाना धाम पहुंचे। हालांकि प्रशासनिक की व्यवस्था की पोल खुल गई। फौरी तौर पर सड़कों को ठीक कराने की भी जहमत नहीं उठाई गई। हर वर्ष फाल्गुन महोत्सव पर देशभर से लाखों भक्त गांव चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा के मंदिर दर्शन करने पहुंचते हैं। हजारों भक्त पैदल, नंगे पैर पदयात्रा करते हुए भी आते हैं। प्रशासन को पहले से ही जानकारी थी लेकिन दिल्ली व पानीपत सिटी रोड को दुरुस्त कराने को लेकर कोई पहले से कोई प्रबंधन नहीं किया गया।

जाम से छूटा पसीना
समालखा। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बन गई। जिसकी वजह से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण के कारण लगे जाम को हटाने में चौकी इंचार्ज हरनारायण एवं सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी को अपनी टीम के साथ घंटों मेहनत करनी पड़ी। दूसरी तरफ फाल्गुन महोत्सव पर अच्छी कमाई के लालच में दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण न करने के सभी आदेशों की धज्जियां उड़ा दी। जहां दुकानदार बाहर सामान लगाए रहे वहीं रेहड़ी वाले भी सड़क पर पहुंच गए। इसके साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों की भीड़, वाहनों आदि से रेलवे रोड जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed