{"_id":"66fdf951a9906fa2a00a1cdc","slug":"five-youths-arrested-with-weapons-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125284-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हथियारों के साथ पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हथियारों के साथ पांच युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने मंगलवार देर शाम को अलग अलग स्थान से चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने निशानदेही पर एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देसी पिस्तौल व चार गोलियां बरामद की है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक टीम ने गुप्त सूचना पर विकास नगर से विकास उर्फ निवासी बाबुपुर गांव, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर सके पास देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में उसने बताया कि उसने एक माह पहले यूपी के सहारनपुर में एक गुड़ की बग्गी वाले से 12 हजार रुपये में यह पिस्तौल खरीदी थी। दूसरी टीम ने विकास नगर में गली नंबर 20 से सोनू उर्फ भोलर निवासी नांगलखेड़ी को एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब सात महीने पहले फ्लौरा चौक पर मिले हासिम नाम के एक युवक से लिया था।
तीसरी टीम ने सेक्टर 24 में उझा रोड के नजदीक रिंग रोड पर कार्तिक उर्फ केटी निवासी बाबूपुर गांव सहारनपुर को अवैध एक देसी पिस्तौल व एक गोली सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब एक महीना पहले यूपी के कैराना में एक गुड़ की बग्गी वाले से 11 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
इसी प्रकार सीआईए टू की चौथी टीम ने उझा गेट के नजदीक शराब ठेके के पास रोहन निवासी उग्राखेड़ी को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी रोहन ने देसी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अपने गांव निवासी रितिक से एक महीना पहले पांच हजार रुपये में खरीदने के बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी रितिक को उग्राखेड़ी गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।