{"_id":"65ea28301ebc099015010337","slug":"five-year-old-girl-lost-her-life-after-being-crushed-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114881-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच साल की बच्ची की कुचलने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच साल की बच्ची की कुचलने से गई जान
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन के पास टैंपो के कुचलने से जान गंवाने वाले पांच साल के की बच्ची करीना के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने टैंपो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी धरपकड़ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि कृष्णा गार्डन के पास टैंट की दुकान के संचालक ने करीना को कई बार टैंपो के पीछे न लटने को कहा था। यहां कई बच्चे टैंपो पर लटक रहे थे। टैंपो चालक ने टैंपो को बैक किया तो करीना टैंपो के नीचे आ गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई। करीना का पिता दन्ने सिंह सेक्टर 29 में एक फैक्टरी में काम करता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायू का रहने वाला है।
नूरपुर मुगलान गांव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उसकी कृष्णा गार्डन के पास टैंट की दुकान है। बुधवार दोपहर को उसकी दुकान के पास एक धागे से भरा हुआ टैंपो खड़ा था। इसके पीछे बच्चे लटक रहे थे। उसने कई बार बच्चों को ऐसा न करने से रोका। अचानक एक पांच साल की बच्ची भाग कर टैंपो पर लटक गई। टैंपो चालक ने टैंपो बैक किया तो बच्ची नीचे गिर गई और टैंपो ने उसे कुचल दिया। वो उसे नागरिक अस्पताल में लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।