{"_id":"6251ea2454f9b9587b34d00b","slug":"five-women-caught-stealing-mustard-from-the-field-panipat-news-knl1044474149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से सरसों चोरी करती पकड़ी गईं पांच महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से सरसों चोरी करती पकड़ी गईं पांच महिलाएं
विज्ञापन
मतलौडा। गांव अटावला के खेतों से सरसों चोरी कर गाडी में लोड करतीं पांच महिलाओं को एक किसान ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस बीच ड्राइवर मौका पाकर गाड़ी लेकर भाग निकला। किसान ने महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अटावला निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसने तीन एकड़ सरसों उगाई हुई है। सात अप्रैल को थ्रेसर से सरसों निकाल कर खेत में ढेर लगाया हुआ था। 8 अप्रैल को खेत में जाकर देखा तो पांच महिलाएं सरसों को बोरियों में डालकर इको गाड़ी में डाल रही थीं। जोगेंद्र ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इस बीच मौका पाते ही गाड़ी लेकर ड्राइवर चंपत हो गया। आरोप है कि वह गाड़ी में रखी आठ क्विंटल सरसों भी ले गया है। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस को जोगेंद्र ने पांचों महिलाओं को सौंप दिया। इस दौरान किसान ने गाड़ी पर लिखे ड्राइवर के नंबर को भी नोट कर लिया और पुलिस को बता दिया। पुलिस ने पांचों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके ड्राइवर और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
पूजा के लिए परिवार शामली गया, मकान से नकदी-जेवर चोरी
पानीपत। हरिनगर में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। घटना के वक्त परिवार पूजा के लिए शामली स्थित पैतृक गांव में गया था।
तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में हरि सिंह कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि गुरुवार को वह देवी मंदिर में पूजा के लिए पैतृक गांव राजड, जिला शामली गया था। शाम छह बजे हरिनगर स्थित अपने घर पर लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। कमरों में कपड़े बिखरे पड़े थे। अलमारी का भी ताला टूटा पड़ा था। अलमारी से सोने की बाली, चांदी की पायल, चुटकी, अंगूठी, कंगन व साढ़े नौ हजार रुपये चोरी थे। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आयरन फाउंड्री में चोरी
समालखा। चोरों ने शुक्रवार रात को हथवाला रोड स्थित एक आयरन फाउंड्री से टोका पार्टस मशीन के चक्के व एल्युमीनियम पार्ट्स चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शहरवासी श्याम सुंदर मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमारी हथवाला रोड पर रामकिशन आयरन के नाम से फाउंड्री है। इसमें टोका पार्ट्स मशीन के चक्के बिजली की मोटर व एल्युमीनियम के पार्ट्स चोरी हो गए। चोरी सामान का वजन एक टन से अधिक है। उनको शक है कि ये चोरी शहर के चार युवकों ने की है। वो पहले भी इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी
पानीपत। चोरों ने सेक्टर 13-17 स्थित निर्माणाधीन मकान का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के वक्त मकान में कोई नहीं था। मकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13- 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी हरि चंद ने बताया कि उसने यहां पर मकान बनवाया है। अभी सामान की शिफ्टिंग चल रही है। गुरुवार रात वह अपने सोनीपत स्थित मकान में था। रात में चोरों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर चोरी कर ली। वे इवर्टर की बैटरी, दो पंखे , शौचालय और रसोई से 20 टोंटी, पानी की मोटर, पानी का मीटर और हार्डवेयर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में है। जब वह शुक्रवार को मकान पर पहुंचा तो उसे वारदात का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो