फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five women broke the lock of the shop and cleaned out the goods in 20 minutes.

Panipat News: पांच महिलाओं ने तोड़ा दुकान का ताला, 20 मिनट में सामान साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five women broke the lock of the shop and cleaned out the goods in 20 minutes.
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी में पांच महिलाओं ने मिलकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब 20 मिनट तक महिलाएं दुकान का सामान एक-एक कर निकालती रही और ठिकाने लगाती रही। चोरी की यह पूरी वारदात सामने वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली, साथ ही फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का पूरा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामने वाली दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराई तो चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन

पांच महिलाओं ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात को करीब ढ़ाई बजे महिलाएं कूड़ा बीनने वाले कट्टे लेकर दुकान पर पहुंची। पहले महिलाओं ने दुकान के सामने बैठकर रेकी की, इसके बाद एक महिला ने दुकान का ताला तोड़कर शटर खोल लिया और दुकान के अंदर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी चार महिलाएं दुकान के बाहर ही रहीं। अंदर गई महिला ने धीरे-धीरे दुकान से कॉपर के तार, इन्वर्टर बैटरी और अन्य सामान निकालकर बाहर बैठीं महिलाओं को देती रही। बाकी महिलाएं सामान लेकर वहां से जाती रही। दुकानदार ने बताया कि महिलाओं ने दुकान से करीब तीन लाख रुपये का सामान कर लिया है।

उधर, सूचना पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर चोरी करने वाली महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। उधर शहर थाना प्रभारी मुकेश का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं की पहचान करने के लिए टीम लगाई है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed