फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five sub-centres and two PHCs along with MRI and CT scan centres will be inaugurated tomorrow.

Panipat News: एमआरआई, सिटी स्कैन केंद्र के साथ पांच सब सेंटर और दो पीएचसी की कल मिलेगी सौगात

Thu, 28 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five sub-centres and two PHCs along with MRI and CT scan centres will be inaugurated tomorrow.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल समेत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन विधिवत रूप से शुरू की जाएगी। इसके साथ पांच सब सेंटर और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चालू की जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई
विज्ञापन

शुक्रवार को वर्चुअल रूप से इनका शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष टीम बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। टीम ने पूरा दिन एमआरआई और सिटी स्कैन की वीडियोग्राफी बनाई। इसके साथ सब सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मौका देखा। टीम ने जिला नागरिक अस्पताल के कई प्रमुख विभागों का दौरा किया। इस दौरान चिकित्सकों और स्टाफ की कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिखाई जाएंगी वीडियो
सीएमओ डाॅ. विजय मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आई टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को देखा है। इन वीडियो को 29 मई को कार्यक्रम के दौरान दिखाया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही अमृत फार्मेसी शुरू की जाएगी। इसके लिए वीटा बूथ के पास जगह तय कर दी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आमजन को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज रहे बेहाल
जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच प्रमाणपत्र शिविर लगाया गया। इसमें दिव्यांग की सामान्य ओपीडी में जांच की। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रमेश और प्रियांशी ने बताया कि दिव्यांग को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई। यहां सामान्य मरीजों के साथ ओपीडी में जांच की। इनके लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई। अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिला। वहीं ओपीडी में लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि बोर्ड में दिव्यांगों को प्राथमिक देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed